Budget 2022: पीएम मोदी ने कहा, बजट में अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने पर दिया गया है जोर

Budget 2022: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर BJP के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 12:53 PM
बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए पीएम मोदी (फाइल तस्वीर)

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल बजट पेश किया था। इस बारे में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं,वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी।

उन्होंने कहा कि कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, इस बजट में देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम है। पिछले 7 सालों में जो नीतियां बनी, पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार विस्तार हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 7-8 साल पहले भारत की GDP 1,10,000 करोड़ रुपये थी और आज भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 2,30,000 करोड़ रुपये है। साल 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2,85,000 करोड़ रुपये होता था और आज ये लगभग 4,70,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जल मिशन के तहत अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 सालों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।


हर साल लाखों करोड़ रुपए खाद्य तेल खरीदने के लिए विदेश भेजते हैं वो देश के किसानों को ही मिले, इसके लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने का एक बड़ा अभियान निरंतर चल रहा है जिसके माध्यम से खेत में ही सोलर पैनल लगाने के लिए मदद दी जा रही है।

Budget 2022: डिजिटल रुपया और डिजिटल एसेट्स में क्या अंतर है, इन पर किस तरह टैक्स लगेगा? खुद वित्तमंत्री ने दिया है इसका जवाब

युवाओं को शिक्षा और स्किल के बेहतर अवसर देने के लिए बीते वर्षों में तकनीक का दायरा लगातार  बढ़ाया गया है। इस बजट में इसे विस्तार देते हुए पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया गया है। इससे गरीब बच्चे भी छोटे-मोटे कोर्स, क्वालिटी एजुकेशन के साथ आसानी से कर पाएगा

पोस्ट ऑफिस में जिनके सुकन्या समृद्धि अकाउंट और PPF अकाउंट हैं, उनको अब अपनी किश्त जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। अब वो सीधे अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे।

11 करोड़ किसानों को फायदा 

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में पीएम किसान सम्मान नीधि के तहत 68 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये रकम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। इसका लाभ देश के करीब 11 करोड़ किसानों को होगा।

डिजिटल करेंसी से अर्थव्वस्था को मिलेगी मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल करेंसी से अर्थव्यवस्था को बहुत बल मिलेगा। ये डिजिटल रुपया अभी हमारी जो फिजिकल करेंसी है, उसका ही डिजिटल स्वरूप होगा और इसे RBI द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। इसको फिजिकल करेंसी से एक्सचेंज किया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज सस्ता और तेज इंटरनेट भारत की पहचान बन चुका है। बहुत जल्द सभी गांव तक ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी पूरी होगी। 5G सर्विस की लॉन्चिंग भारत में ईज़ ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को एक अलग ही  पहचान बनेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।