Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं और उनका भाषण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि वह वैश्विक चिंताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई उपायों की घोषणा करेंगी। यह वित्त मंत्री का पांचवां बजट होगा। यह लगातार तीसरी बार है जब बजट को पेपरलेस फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। इसे ब्रीफकेस के बजाए मेड-इन-इंडिया टैबलेट के ज़रिए पेश किया जाएगा। भारत के केंद्रीय बजट का इतिहास में कई ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स हैं जिनके बारे में आम लोगों को पता नहीं है। हम आपको यहां कुछ दिलचस्प फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।
