Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में ग्रोथ पर सरकार का फोकस बढ़ने की उम्मीद है। इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार पूंजीगत खर्च में भी इजाफा करेगी। आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी के एमडी और सीईओ ए बालासुब्रमण्यम ने यह अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने बजट और इकोनॉमी के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि PLI स्कीम शुरू करने का फायदा मिला है। सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए यह स्कीम शुरू की थी। उन्होंने कहा कि यह बजट इकोनॉनी का कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा। सरकार अलग-अलग सेक्टर के लिए एलोकेशन बढ़ाएगी, जिससे ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।
