Get App

बजट 2023 : ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव, 10,000 से कम रकम जीतने पर भी देना होगा 30% टीडीएस, एक्सपर्ट्स की राय

नए नियम के तहत अब ऑनलाइन गेमिंग से होने वाली किसी भी कमाई पर पैसे जीतने वाले को टैक्स देना होगा। इसका मतलब है कि अब 10,000 रुपये से कम की रकम जीतने पर भी आपको टैक्स देना होगा। इसके तहत, वित्त वर्ष के दौरान जीती गई शुद्ध राशि के भुगतान पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 9:07 PM
बजट 2023 : ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव, 10,000 से कम रकम जीतने पर भी देना होगा 30% टीडीएस, एक्सपर्ट्स की राय
बजट 2023 में ऑनलाइन गेमिंग पर लगने वाले टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।

Budget 2023 : देश में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। बजट 2023 में ऑनलाइन गेमिंग पर लगने वाले टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। मौजूदा नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग से 10,000 रुपये से अधिक की रकम जीतने वाले को 30 फीसदी टीडीएस देना होता है। लेकिन अब सरकार ने इस नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब ऑनलाइन गेमिंग से होने वाली किसी भी कमाई पर पैसे जीतने वाले को टैक्स देना होगा। इसका मतलब है कि अब 10,000 रुपये से कम की रकम जीतने पर भी आपको टैक्स देना होगा। इसके तहत, वित्त वर्ष के दौरान जीती गई शुद्ध राशि के भुगतान पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

इतना ही नहीं, अब ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए मिलने वाली रकम को टैक्स फाइलिंग के समय रिपोर्ट करना भी जरूरी कर दिया गया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय अब आपको जीती गई रकम की जानकारी भी देनी होगी।

इसलिए किया गया नियम में बदलाव

इससे पहले, गेमिंग कंपनियों को 10,000 रुपये से अधिक की प्रत्येक जीत के लिए 0.1 प्रतिशत की दर से टीडीएस काटना पड़ता था, जबकि ऑनलाइन गेमिंग से होने वाली सकल जीत पर 30 प्रतिशत की समान दर से कर लगाया जाता था। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने बताया कि टीडीएस में बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि कुछ ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां जीत की राशि 10,000 रुपये की सीमा से कम रख रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें