Get App

Budget 2023: बजट में किस मंत्रालय को मिला कितना पैसा, जानें सभी आंकड़े एक जगह पर

बजट 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश किया। इस दौरान रेल मंत्रालय को 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो रेलवे को मिला अब तक का सबसे अधिक बजट है। बजट में सबसे अधिक पैसा रक्षा मंत्रालय को दिया गया है

Vikrant singhअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 6:54 PM
Budget 2023: बजट में किस मंत्रालय को मिला कितना पैसा, जानें सभी आंकड़े एक जगह पर
बजट 2023: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को बजट में 1.25 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश किया। इस दौरान रेल मंत्रालय को 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो रेलवे को मिला अब तक का सबसे अधिक बजट है। वित्त मंत्री ने बताया कि यह राशि वित्त वर्ष 2014 के बजट में रेलवे को आवंटित राशि का करीब नौगुना है। बजट में सबसे अधिक पैसा रक्षा मंत्रालय को दिया गया है। वित्त मंत्री ने रक्षा मंत्रालय के लिए करीब 5.94 लाख करोड़ के बजट का ऐलान किया है। वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को 2.70 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय की बात करें तो, उसे अगले वित्त वर्ष के लिए 1.96 लाख करोड़ का बजट मिला है। वहीं रसायन और उर्वरक मंत्रालय को 1.78 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजिनक वितरण मंत्रालय को 2.06 लाख करोड़ देने का ऐलान किया गया है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को 1.25 लाख करोड़ दिए जाएंगे। जबकि टेलीकॉम मंत्रालय के लिए 1.23 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय को बजट में 1.60 लाख करोड़ रुपये मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें