Get App

बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के ऐलान से टीवी की कीमत 3000 रुपये तक घट जाएगी

Budget 2023: LCD TV की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में ओपन सेल्स की हिस्सेदारी 60 फीसदी तक होती है। अभी इसका आयात किया जाता है। बेसिक कस्टम ड्यूटी घटने से टीवी का प्राइस 5 फीसदी तक कम हो जाएगा। मैन्युफैक्चरर्स का कहना है कि इससे इंडस्ट्री को भी फायदा होगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 6:47 PM
बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के ऐलान से टीवी की कीमत 3000 रुपये तक घट जाएगी
टीवी मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कई टीवी पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी घटने से इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

Budget 2023: इंडिया में बनने वाले टेलीविजन (TV) कीमतें 3,000 रुपये तक घट जाएंगी। दरअसल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को टीवी में इस्तेमाल होने वाले आयातित पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) घटाने का ऐलान किया। बीसीडी 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी कर दी गई है। ओपन सेल्स के पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने से टीवी की कीमत करीब 5 फीसदी तक कम हो जाएगी। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने यह बताया है। LED TV सेट बनाने पर आने वाले कुल खर्च में ओपन सेल पैनल की हिस्सेदारी 60-70 फीसदी तक होती है।

ओपन सेल्स के पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटी

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि टेलीविजन की मैन्युफैक्चरिंग में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा दने के लिए मैं टीवी पैनल्स के ओपन सेल्स के पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 2.5 फीसदी करने का प्रस्ताव पेश करती हूं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) के प्रेसिडेंट एरिक ब्रैगेंजा ने कहा कि इस कदम से इस सेक्टर की ग्रोथ तेज होगी। साथ ही डोमेस्टक वैल्यू एडिशन में भी मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें