Get App

बजट 2023: 7 सेक्टर के लिए बजट में PLI स्कीम का हो सकता है ऐलान, 35,000 करोड़ का आवंटन संभव

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि बजट में 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम के लिए अच्छा खासी रकम की घोषणा कर सकती है। इसमें 5 नये सेक्टर शामिल हो सकते हैं। इसमें खिलौने, साइकल और लेदर के सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई घोषित हो सकती है। इसके अलावा केमिकल और कंटेनर बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई स्कीम का ऐलान हो सकता है

Lakshman Royअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 3:17 PM
बजट 2023: 7 सेक्टर के लिए बजट में PLI स्कीम का हो सकता है ऐलान, 35,000 करोड़ का आवंटन संभव
सरकार बजट में 7 सेक्टर में पीएलआई स्कीम के लिए 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का ऐलान कर सकती है

बजट 2023: अगले हफ्ते पेश होने वाले यूनियन बजट में रोजगार पर खास फोकस हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक PLI स्कीम में नए सेक्टर को शामिल करने के साथ साथ रोजगार देने वाले सेक्टर पर विशेष फोकस हो सकता है। इस बार बजट 2023 में रोजगार पर फोकस करते हुए हो ठोस ऐलान किये जा सकते हैं। इस बार सेक्टर में PLI स्कीम के अलावा रोजगार देने वाली इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बजट में ऐलान देखने को मिल सकता है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम की घोषणा की जा सकती है। CNBC AWAAZ EXCLUSIVE सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते प्रस्तुत होने वाले बजट में खिलौने, साइकल, लेदर समेत 5 नए सेक्टर में PLI स्कीम संभव है।

पूरी खबर को विस्तार बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ स्कीम का ऐलान कर सकती है। इस स्कीम को इस तरह सरकार पेश करेगी कि उससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। सबसे ज्यादा संभावना है कि सरकार प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव यानी कि पीएलआई स्कीम की घोषणा कर सकती है।

7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम का एलान संभव

लक्ष्मण ने आगे कहा कि इस बार बजट में 7 सेक्टर के लिए PLI स्कीम के लिए सरकार अच्छा खासी रकम का ऐलान कर सकती है। इस 7 सेक्टर में 5 नये सेक्टर शामिल हो सकते हैं। इसमें खिलौने बनाने वाली, साइकल बनाने वाली, लेदर के सामान बनाने वाली कंपनियों के लिए पीएलआई स्कीम लाई जा सकती है। इसके साथ ही केमिकल बनाने वाली और कंटेनर बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार पीएलआई स्कीम की घोषणा कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें