जनवरी वायदा सीरीज के दिन बाजार में भारी बिकवाली नजर आ रही है। निफ्टी 17900 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 17950 और 18000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। जबकि NIFTY में 18000, 17900 और 17800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स पर नजर डालें तो NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41700, 41800, और 42000 पर एक्टिव नजर आये। जबकि NIFTY BANK पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41900, 41800 और 41700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने सीएनबीसी-आवाज़ पर दमदार स्टॉक्स सुझाए।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय
राजेश पालवीय ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 17908 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17980 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। लेकिन साथ ही इसमें 17815 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश ने कहा कि आज का हीरो-जीरो ट्रेड निफ्टी पर नजर आ रहा है। इसकी 17950 के स्ट्राइक वाली कॉल 18 से 19 रुपये के बीच खरीदें। इसमें 36 से 45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। राजेश ने यहां पर स्पष्ट किया कि जिनके पास रिस्क लेने की क्षमता अधिक हो केवल उन्हें ही इस ट्रेड में हिस्सा लेना चाहिए।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय क दमदर कॉल्स
Bajaj Auto Future : खरीदें - 3734 रुपये, स्टॉपलॉस - 3720 रुपये, टारगेट - 3800 रुपये
SRF Future : खरीदें - 2112 रुपये, स्टॉपलॉस - 2020 रुपये, टारगेट - 2180 से 2200 रुपये
ACC Future : बेचें - 2193 रुपये, स्टॉपलॉस - 2245 रुपये, टारगेट - 2130 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो करायेगा तगड़ा मुनाफाः TVS MOTOR
राजेश पालवीय ने कहा आज फरवरी एक्सपायरी की टीवीसी मोटर की कॉल में लेने से कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल 23 रुपये के स्तर पर खरीदनी चाहिए। इसमें 38 से 40 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 15 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )