सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के तीसरे दिन 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर के बीच मुकाबला हो रहा है। कल 26 जनवरी के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा। इस वजह से गुरूवार की एक्सपायरी आज ही होगी। पहले दिन की समाप्ति पर ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 7.6% का रिटर्न दिया। PRADIP HOTCHANDANI के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 1.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की समाप्ति पर SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने 12% का रिटर्न दिया। आज खिलाड़ियों ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव-
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY NAZARA TECH
आशीष कयाल ने कहा कि इसमें 637 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 616 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः SELL Federal Bank
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 132.25 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 136 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 120 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY VIP
स्वाती होतकर ने कहा कि इस स्टॉक में 711 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 740 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 695 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Apollo Tyres
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 322 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 317 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 340 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर का कमाईवाला स्टॉकः BUY Gujarat Gas
स्वाती होतकर ने कहा कि इस स्टॉक में 472 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 490 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 460 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।