बजट 2023: आज जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी है। बाजार में एक्सपायरी के दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में दबाव और ज्यादा बढ़ गय है। जबकि मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल दिखाई दिया। आज बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड नजर आ रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% फिसल गया है। रियलिटी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इस बाजार में भी सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन सुझाया गया। इसके अलावा प्रकाश गाबा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार शेयर बताया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया। मिडकैप सेगमेंट से शरद अवस्थी मिडकैप फंडा स्टॉक बताया। इन स्टॉक्स में बजट 2023 से पहले एक्शन देखने को मिल सकता है।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
सच्चितानंद उत्तेकर ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 46 से 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 27.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने Maruti Suzuki पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki में गिरावट पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 8850 से 9000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8620 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Steel
प्रकाश गाबा ने कहा कि आज उन्हें Tata Steel का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 122 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 120 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Voltas
शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से Voltas का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Voltas के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 772 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 1000 से 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )