Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। पहली बार उन्होंने जुलाई 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद बजट पेश किया था। ऐसा करने वाली पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बन गईं। इससे पहले इंदिरा गांधी ने भी बजट पेश किया था लेकिन उन्होंने कार्यवाहक वित्त मंत्री के तौर पर ही बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी। चूंकि यह चुनावी वर्ष होगा तो पूरे साल की बजाय यह अंतरिम बजट होगा। चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट इसलिए पेश किया जाता है ताकि चुनाव के बाद जिसे सरकार बनाने की कमान मिले, वह सरकार बनाने के बाद बचे हुए महीनों के लेखा-जोखा तैयार करे। बजट से जुड़ी दस दिलचस्प जानकारियां नीचे दी जा रही हैं।
