Budget 2023: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अगले महीने सदन में बजट पेश करेंगी। इसकी तैयारियों के लिए बजट से जुड़ी बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इन बैठकों में सरकार बजट के माध्यम से हर वर्ग और सेक्टर को साधने की कोशिश करने में जुटी है। माना जा रहा है कि अबकी बार बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक बजट की बैठकों में मिडिल क्लास को खुश करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बजट में मिडिल क्लास को बड़ी सौगात देने के उपाय किये जा रहे हैं।
