2025-26 तक यूरोप, दक्षिण अमेरिका में एक्सपोर्ट की जाएंगी वंदे भारत ट्रेनें -टीटागढ़ वैगंस के उमेश चौधरी

रेलवे सेक्टर को बजट के काफी उम्मीदे हैं। वंदे भारत पर इस बार के बजट में बड़ा फोकस देखने को मिल सकता है। इस बार 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है। इसमें 100 नई गाड़ियां और 300 गाड़ियों को वंदे भारत में अपग्रेड किया जायेगा। राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां वंदे भारत गाड़ियों के रूप में अपग्रेड की जायेंगी

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
अगले 25 साल में 1 लाख किमी नया ट्रैक बनने की संभावना है। जबकि 7000 km के ब्रॉड गेज लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जायेगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2023: बजट आने को 16 दिन से भी कम समय बचा है। CNBC आवाज़ पर बजट से सेक्टर्स की उम्मीदों का शंखनाद हो गया है। बजट पर स्पेशल सीरीज CORPORATE WISHLIST में आज रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनी टीटागढ़ वैगन्स का मैनेजमेंट जुड़ा। रेलवे सेक्टर की बजट से क्या ख्वाहिशें हैं, इस पर टीटागढ़ वैगन्स के VC & MD उमेश चौधरी (Umesh Chowdhary-VC & MD-Titagarh Wagons) ने हमारे सहयोगी चैनल से बात की। उन्होंने कहा कि भारत में एक्सपोर्ट के मामले में चीन को पछाड़ने की ताकत है। हमारे पास इतनी क्षमता है कि हम विश्व के कई देशों में अपना एक्सपोर्ट बढ़ा सकते हैं।

    रेलवे सेक्टर की बजट उम्मीदें

    रेलवे सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदे हैं। बजट में वंदे भारत पर बड़ा फोकस देखने को मिल सकता है। इस बार 400 नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। इसमें 100 नई गाड़ियां होगी। जबकि 300 गाड़ियों को वंदे भारत में अपग्रेड किया जायेगा। उम्मीद की जा रही है कि राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां वंदे भारत गाड़ियों के रूप में अपग्रेड होंगी।


    Dealing Rooms: आज एक इंश्योरेंस और एक ऑटो स्टॉक में हुई बंपर खरीदारी, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

    Titagarh Wagons के VC & MD उमेश चौधरी ने आगे कहा कि हम वंदे भारत ट्रेनों को एक्सपोर्ट करने का लक्ष्य रखे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2025-26 तक यूरोप, द. अमेरिका में एक्सपोर्ट को अंजाम दिया जाए। आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच के साथ लॉन्च संभव है। ये 2024 के पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है।

    रेलवे इंफ्रा पर बड़ा खर्च

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े खर्च की योजना को आगे ले जायेगी। हमारा मानना है कि अगले 25 साल में 1 लाख किमी नया ट्रैक बनना संभव है। इसके अलावा आधुनिकता के लिहाज से 7000 km के ब्रॉड गेज लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा। इस इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य पर करीब 10000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    उमेश चौधरी के मुताबिक FY24 तक पूरे रेलवे नेटवर्क को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बजट में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को ज्यादा पैसा दिये जाने की संभावना है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।