Get App

Budget 2023: गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी और GST घटाने की जरूरत, बढ़ेगी सोने की चमक

Budget 2023: कस्टम ड्यूटी अभी 12.5% है। इस पर 2.5% सेस लगता है। इससे कुल ड्यूटी 15% पहुंच जाती है| अगर कस्टम ड्यूटी को घटाया जाता है तो देश में स्मगलिंग को रोकने में मदद मिलेगी। गोल्ड की स्मग्लिंग से सरकार के रेवेन्यू को नुकसान पहुंचता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 1:56 PM
Budget 2023: गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी और GST घटाने की जरूरत, बढ़ेगी सोने की चमक
Budget 2023: बजट में गोल्ड पर जीएसटी घटाकर 1 फीसदी किया जाए।

योगेश सिंघल

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट (Union Budget 2023-24) 1 फरवरी 2023 को पेश करेंगी। इससे पहले वह इंडस्ट्री के सभी सेक्टर से जुड़े लोगों की राय जानने की कोशिश कर रही हैं। बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने भी वित्त मंत्री को बजट से अपनी उम्मीदों के बारे में बताया है। गोल्ड की खपत में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर  है। गोल्ड की स्मगलिंग रोकने के लिए कस्टम ड्यूटी 4% करने का ऐलान बजट में होना चाहिए। साथ  ही जीएसटी (GST) में कमी लाना भी जरूरी है। बुलियन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बजट में निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

1. कस्टम ड्यूटी अभी 12.5% है। इस पर 2.5% सेस लगता है। इससे कुल ड्यूटी 15% पहुंच जाती है| अगर कस्टम ड्यूटी को घटाया जाता है तो देश में स्मगलिंग को रोकने में मदद मिलेगी। अभी इस ड्यूटी से बचने के लिए गोल्ड की स्मगलिंग की जाती है।

2. सभी प्रकार के व्यापारियों पर इनकम टैक्स के निम्नलिखित स्लैब लागू करने पर सरकार को विचार करना चाहिए। इससे व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिलेगी। 10 लाख रुपये तक की इनकम पर 5%,  50 लाख तक 10%,  1 करोड़ रुपये तक 15% और  1 करोड़ से ऊपर की इनकम पर 20% टैक्स लगाया जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें