Get App

Budget 2023: निर्मला सीतारमण टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ये डिमांड मान लें तो बढ़ेंगे रोजगार के मौके

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए 7,700 करोड़ रुपये आवंटित कर सकती हैं। इससे इस क्षेत्र की कंपनियों को आधुनिक तकनीक को अपनाने में मदद मिलेगी। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 5:36 PM
Budget 2023: निर्मला सीतारमण टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ये डिमांड मान लें तो बढ़ेंगे रोजगार के मौके
Textiles Industry देश में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली इंडस्ट्री में शामिल है।

टी राजकुमार

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023-24) से टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री को बहुत उम्मीदें हैं। यह देश में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली इंडस्ट्री में शामिल है। अब कपड़ा इंडस्ट्री टेक्सटाइल या क्लोदिंग मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं है। यह एनवायरमेंट फ्रेंडली बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है। फाइनेंस मिनिस्टर के उपायों से इंडस्ट्री और एनवायरमेंट को फायदा होगा। साथ ही इंडस्ट्री में रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। वह बजट में टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री के लिए निम्नलिखित उपायों का ऐलान कर सकती हैं:

1. टेक्सटाइल वैल्यू चेन में नई तकनीक को प्रमोट किया जाए

आने वाले सालों में यूके, यूरोपियन यूनियन और USA जैसे पश्चिमी बाजारों में टेक्सटाइल और अपैरेल (T & A) प्रोडक्ट्स के निर्यात के लिए मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। अभी इसके लिए भारत में सीमित टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। टेक्सटाइस इंडस्ट्री चाहती है कि आधुनिक तकनीक देश में लाई जाए। इससे पानी और बिजली की खपत कम होगी, खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल घटेगा। सरकार को नई तकनीक और टेक्सटाइल वैल्यू चेन पर रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए ज्यादा फंड आवंटित करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें