Get App

Budget 2024: देश की करोड़ों महिलाओं के लिए सरकार करेगी ऐलान, फिर लाएगी खास सेविंग स्कीम

Union Budget 2024: मोदी सरकार 1 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। इसके बाद पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट चुनावों से पहले आने वाला बजट है जिसमें सरकार महिलाओं के लिए अहम घोषणा कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:01 AM
Budget 2024: देश की करोड़ों महिलाओं के लिए सरकार करेगी ऐलान, फिर लाएगी खास सेविंग स्कीम
Budget 2024: केंद्र सरकार 1 फरवरी 2023 को महिलाओं के लिए महिला सर्टिफिकेट लेकर आई थी।

Union Budget 2024: मोदी सरकार 1 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। इसके बाद पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट चुनावों से पहले आने वाला बजट है जिसमें सरकार महिलाओं के लिए अहम घोषणा कर सकती है। सरकार के लिए महिलाएं एक बड़ा वोट बैंक हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाएं ला सकती है। सरकार बजट 2023 में महिलाओं को ध्यान में रखकर महिला सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Certificate) लेकर आई थी। इस बार देखना होगा की सरकार में बजट महिलाओं के लिए क्या घोषणा करेगी।

सरकार पिछले साल लेकर आई थी महिला सम्मान सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार 1 फरवरी 2023 को महिलाओं के लिए महिला सर्टिफिकेट लेकर आई थी। ये एक 2 साल की निवेश योजना है। भारत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना शुरू की है। योजना के तहत महिलाएं एक से अधिक खाते भी खोल सकती हैं। इस योजना में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। फिलहाल सरकार इस योजना पर 7.5 फीसदी का ब्याज दे रही है। इसमें अधिकतम निवेश 2 लाख रुपये कर सकते हैं। हो सकता है कि सरकार ऐसी ही कोई निवेश योजना लाए या इसका पीरियड निवेश के लिए आगे बढा दे।

सरकार ला सकती है लाडली बहना योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें