Get App

Budget 2024-25 Date: मोदी सरकार 23 जुलाई को पेश करेगी बजट, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा

Budget 2024-25 Date: संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "भारत सरकार की संस्तुति पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)। केंद्रीय बजट 2024-25 को आगामी 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।"

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2024 पर 10:11 PM
Budget 2024-25 Date: मोदी सरकार 23 जुलाई को पेश करेगी बजट, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा
Budget 2024-25 Date: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में आम बजट 2024-25 पेश करेंगी

Budget 2024-25 Date: संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार 6 जुलाई को बताया कि संसद का बजट सत्र आगामी 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, "भारत सरकार की सिफारिश पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।। केंद्रीय बजट 2024-25 को आगामी 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।"

यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि आगामी बजट 2024-25 में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद लोगों की बजट से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था कि बजट में कई बड़े समाजिक और आर्थिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा था, "बजट में प्रमुख आर्थिक और सामाजिक फैसले लिए जाएंगे और कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुधारों की गति को बढ़ाया जाएगा।"

मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ देंगी निर्मला सीतारमण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें