Get App

Budget 2024-25 : निर्मला सीतारमण के छठे यूनियन बजट के बारे में जानें अपने हर सवाल का जवाब

Budget 2024-25 : Fitch Ratings ने 13 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनावों में तीसरी बार एनडीए की जीत हो सकती है। इसलिए 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला कई मायनों में साहसिक हो सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के करीब 10 साल के शासन की प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां गिना सकती हैं। साथ ही आगे का रोडमैप पेश कर सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 1:47 PM
Budget 2024-25 : निर्मला सीतारमण के छठे यूनियन बजट के बारे में जानें अपने हर सवाल का जवाब
Budget 2024-25 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 दिसंबर को प्रमुख उद्योग चैंबर CII के एक प्रोग्राम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला बजट सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा।

Budget 2024-25 : अगर आप 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं तो आपको निराशा हो सकती है। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने 7 दिसंबर को प्रमुख उद्योग चैंबर CII के एक प्रोग्राम में कहा था कि 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला Union Budget 2024 सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा। इसका मतलब है कि सरकार टैक्स से जुड़े ऐलान नहीं करेगी। साथ ही किसी नई स्कीम का ऐलान भी नहीं होगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार इस मौके का इस्तेमाल ग्रोथ का रोडमैप पेश करने के लिए कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के करीब 10 साल के शासन की प्रमुख आर्थिक उपलब्धियां गिना सकती हैं। साथ ही आगे का रोडमैप पेश कर सकती हैं। Fitch Ratings ने 13 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनावों में तीसरी बार एनडीए की जीत हो सकती है। इसलिए 1 फरवरी, 2024 को पेश होने वाला कई मायनों में साहसिक हो सकता है। आइए निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट के बारे में अहम बातें जानते हैं।

1. निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को छठी बार यूनियन बजट पेश करेंगी। उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था। यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरी सरकार में सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया था। इसलिए सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट 5 जुलाई को पेश किया था।

2. अंतरिम बजट 2024 अगले साल 1 फरवरी को दिन में 11 बजे संसद में पेश होगा। इसे वित्तमंत्री लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में पेश करेंगी। वित्त मंत्री का बजट भाषण लंबा हो सकता है। अब तक सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम है। 2020 में बजट पेश करते हुए उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था। 2023 का उनका बजट भाषण सिर्फ 87 मिनट का था। यह उनका सबसे छोटा बजट भाषण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें