कृषि अर्थशास्त्रियों ने पिछले हफ्ते के आखिर में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बजट से अपनी उम्मीदों के बारे में बताया। इस बैठक में फाइनेंस मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारियों के साथ चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (सीईए) भी मौजूद थे। बैठक में कृषि से जुड़ी सब्सिडी, टैक्स और इस सेक्टर की ग्रोथ के बारे में बातचीत हुई। बजट 2024 से पहले वित्तमंत्री इकोनॉमी, उद्योग और कारोबार से जुड़े अलग-अलग सेक्टर के प्रतिनिधियों की राय जानने की कोशिश कर रही है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का फुल बजट जुलाई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है।
