Get App

Budget 2024: बजट से ठीक पहले भूल कर भी नहीं करें शेयरों में निवेश, जानिए Capitalmind ने अपनी स्टडी में क्या कहा है

Budget 2024: कैपिटलमाइंड की स्टडी में कहा गया है कि बजट में होने वाले ऐलान के अनुमान के आधार पर निवेश का फैसला करना ठीक नहीं है। कई सालों के विश्लेषण के बाद यह पाया गया है कि बजट से एक हफ्ते पहले किए गए निवेश पर लॉस की आशंका ज्यादा होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 10:17 PM
Budget 2024: बजट से ठीक पहले भूल कर भी नहीं करें शेयरों में निवेश, जानिए Capitalmind ने अपनी स्टडी में क्या कहा है
Budget 2024: इस स्टडी के मुताबिक, निवेशक बजट के आसपास के दिनों में निवेश में सावधानी बरतते हैं। वे बजट से एक हफ्ते पहले मार्केट में अपना एक्सपोजर घटा देते हैं।

यूनियन बजट से शेयरों के सालाना रिटर्न का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कैपिटलमाइंड की स्टडी में यह बताया गया है। इस स्टडी में कहा गया है कि सीएनएक्स500 इंडेक्स का 2000 से बजट के दिन मीडियन रिटर्न -0.1 फीसदी रहा है। सबसे शानदार 4.1 फीसदी रिटर्न 1 फरवरी, 2021 को देखने को मिला। सबसे खराब -5.4 फीसदी का रिटर्न 6 जुलाई, 2009 को मिला। यह स्टडी बजट के ऐलान के करीब मार्केट के विहेवियर पर आधारित है।

बजट से पहले निवेश में सावधानी

इस स्टडी के मुताबिक, निवेशक बजट के आसपास के दिनों में निवेश में सावधानी बरतते हैं। वे बजट से एक हफ्ते पहले मार्केट में अपना एक्सपोजर घटा देते हैं और बजट पेश होने के एक हफ्ते बाद दोबारा मार्केट में एंट्री लेते हैं। बजट से एक हफ्ते पहले और एक महीने पहले मार्केट का मीडियन रिटर्न क्रमश: -1.4 फीसदी और -2.2 फीसदी रहा है। बजट से एक दिन पहले निवेश करने पर एक महीने बाद निगेटिव रिटर्न की संभावना 54 फीसदी रहती है।

बजट के बाद निवेश में दिलचस्पी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें