Budget 2024 : वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहा कि निफ्टी आईटी इंडेक्स हायर हाई और हायर लो बना रहा है। इसका ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। 37,000 इसका अहम लेवल है। अगर इंडेक्स इस लेवल के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो इसमें 39,000 के स्तर तक की तेजी देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि आईटी में अब अगले की महीनों तक तेजी बनी रहेगी। उनकी सलाह कि आईटी शेयरों में गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।
