Budget 2024: बजट से पहले मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में बरतें सावधानी, निफ्टी IT और निफ्टी FMCG पर करें फोकस

Union budget 2024 : एसबीआई सिक्योरिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल एवं डेरिवेटिव रिसर्च डेस्क के हेड सुदीप शाह का कहना है कि तकनीकी आंकड़े स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि अल्पावधि में निफ्टी 50 इंडेक्स की तेजी सीमित रहेगी। पिछले हफ्ते के बिकवाली के दबाव के बाद, सुदीप ने बजट से पहले मिड और स्मॉल-कैप शयरो में सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
MARKET OUTLOOK : आगे चलकर अगर मिडकैप इंडेक्स 55,500 के स्तर से नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव और बढ़ेगा। इस स्थिति में इसके लिए अगला सपोर्ट 54,700-54,600 के जोन में होगा

Budget& Market : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि 24,250-24,200 के जोन में निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। 24,200 से नीचे फिसलने पर निफ्टी में शॉर्ट टर्म में 23,900 के स्तर तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले हफ्ते के बिकवाली के दबाव के बाद, सुदीप ने बजट से पहले मिड और स्मॉल-कैप शयरो में सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तकनीकी रूप से निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं और इन दोनों ही फ्रंटलाइन इंडेक्सों से उनको बेहतर प्रदर्शन की संभावना दिख रही है।

केंद्रीय बजट से पहले आपकी निफ्टी इंडेक्स में क्या रणनीति होगी?

इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि लगातार सातवें हफ़्ते में निफ्टी में हरे निशान में क्लोजिंग देखने को मिली है। 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान निफ्टी ने 24,854 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। हालांकि, शुक्रवार को यह ऊपरी स्तरों पर टिकने में विफल रहा और इसमें 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से डेली स्केल पर बेयरिश इनल्फ़िंग कैंडलस्टिक पैटर्न का बना। बेयरिश एंगुल्फ़िंग एक बेयरिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो आमतौर पर अपट्रेंड के अंत में बनता है।


इसके अलावा वीकली स्केल पर, इसने शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली का संकेत देता है। इसके अलावा, डेली आरएसआई ने ओवरबॉट ज़ोन को छूने के बाद एक बियरिश क्रॉसओवर दिया है। ये तकनीकी संकेत शॉर्ट टर्म में निफ्टी की चाल सीमित रहने को संकेत दे रहे हैं।

निफ्टी के लिए अहम स्तरें की बात करें तो 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) जोन 24,250-24,200 इंडेक्स के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। 24,200 से नीचे फिसलने पर निफ्टी में शॉर्ट टर्म में 23,900 के स्तर तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि, ऊपर की ओर, 24,850-24,900 का जोन में निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस। उम्मीद है कि इंडेक्स 24,200 से 24,850 की रेंज में कारोबार करता दिखेगा।

पिछले हफ्ते के कंसोलीडेशन को देखते हुए, इस हफ्ते के लिए बैंक निफ्टी पर आपका क्या नजरिया है?

पिछले नौ कारोबारी सत्रों के दौरान बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स बैंक निफ्टी 52,818-51,749 के दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहा है। इस दौरान, इसने फ्रंटलाइन इंडेक्स की तुलना में काफी कमजोर प्रदर्शन किया है और ज्यादातर अनिश्चित कैंडल्स का निर्माण किया है। निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी का रेशियो चार्ट 39-दिन के निचले स्तर पर है, जो स्पष्ट रूप से कमतर प्रदर्शन का संकेत है।

कंसोलीडेशन के कारण, डेली स्केल पर बोलिंगर बैंड काफी हद तक संकुचित हो गया है। तकनीकी भाषा में, इसे बोलिंगर बैंड निचोड़ के रूप में जाना जाता है। यह तब होता है जब वोलैटिलिटी कम स्तर पर गिर जाती है और बैंड संकीर्ण हो जाता है। वैलैटिलिटी संकुचन या बैंड का संकीर्ण होना एक बड़ी तेजी या गिरावट का संकेत हो सकता है। इसलिए, हम अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी में एक ट्रेंडिंग मूव की उम्मीद कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तरों की बात करें तो 51,900-51,800 का जोन बैंक निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। अगर इंडेक्स 51,800 के स्तर से नीचे चला जाता है, तो अगला सपोर्ट 51,200 के आसपास दिख रहा है। जबकि, ऊपर की ओर, 52,700-52,800 का जोन इंडेक्स के लिए अहम रजिस्टेंस होगा। ये बाधा पार होने पर नई तेजी आ सकती है। उस स्थिति में बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 53,400 के स्तर की और बढ़ता दिख सकता है।

निफ्टी के 24519 के ऊपर टिकने पर पुलबैक में 24610 के लेवल संभव हैं- वीरेंद्र कुमार

क्या आपको लगता है कि इस हफ्ते ट्रेडर्स मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को लेकर सतर्क रहेंगे?

इस पर सुदीप शाह ने कहा कि हां, बजट से पहले उनकी मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में सतर्क रुख अपनाने की सलाह होगी। बुधवार को निफ्टी मिडकैप ने 57,909 का हाई बनाया और उसके बाद 3 फीसदी से ज्यादा की तेज मुनाफावसूली आई। वीकली स्केल पर, इसने एक बड़ी बियरिश कैंडल बनाई है। इस गिरावट के साथ, इंडेक्स 29 कारोबारी सत्रों के बाद पहली बार अपने 20-डे ईएमए स्तर से नीचे फिसल गया है। डेसी आरएसआई और स्टोचैस्टिक ने भी एक मंदी का क्रॉसओवर दिया है और ये दोनों गिरावट के मोड में हैं।

आगे चलकर अगर मिडकैप इंडेक्स 55,500 के स्तर से नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव और बढ़ेगा। इस स्थिति में इसके लिए अगला सपोर्ट 54,700-54,600 के जोन में होगा। जबकि, ऊपर की तरफ इसके लिए 56,400-56,500 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी अब तक के ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। यह अपने 20-डे ईएमए स्तर से भी नीचे फिसल गया है। डेली आरएसआई ने मंदी का क्रॉसओवर दिया है, और यह गिरावट के मोड में है। आगे निफ्टी स्मॉलकैप के लिए 18,150-18,100 के जोन में तत्काल सपोर्ट होगा। 18,100 के नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है और इस इंडेक्श में 17,800 के स्तर तक का करेक्शन देखने को मिल सकता है।।

बजट वीक में किन सेक्टरों पर रहना चाहिए फोकस?

इस पर सुदीप ने कहा कि तकनीकी रूप से, निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी बेहतर स्थिति में हैं। इसलिए, उनका मानना ​​है कि ये सेक्टर फ्रंटलाइन इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। दूसरी ओर, निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया चार्ट पर कमजोर दिख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।