Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24610-24661/24707 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24610-24661/24707 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24519-24467 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24384-24317/246 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इंफोसिस के नतीजों के बाद निफ्टी पर मुनाफावसूली देखने को मिली। DIIs की बिकवाली नजर आई। इंडेक्स में FIIs ने लॉन्ग कम किये हैं। इसमें 24500 पर अभी भी सबसे ज्यादा पुट राइटर्स दिखाई दिये। जबकि 24600-24700-24800 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आये।
वीरेंद्र ने कहा कि अब तक मुनाफावसूली दिखी है। कहीं भी बिकवाली, कमजोरी नहीं दिखाई दी। आज बाजार की ओपनिंग पर रिलायंस, HDFC बैंक, विप्रो, कोटक के नतीजों का असर दिखेगा। क्लोजिंग बेसिस पर 24519-24467 कायम रहने तक शॉर्ट नहीं करना चाहिए। इंडेक्स के 24519 के ऊपर टिकने पर पुलबैक में 24610 के लेवल संभव हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में 24610 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग में 24661/24707 के लेवल संभव हैं। अगर 24519-467 के नीचे फिसले और टिके तो शॉर्ट ट्रेड खुलेगी। इसमें शॉर्ट ट्रेड का टार्गेट 24384-24317 या 24246 होगा।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52441-52610 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52772-52883/52988 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52084-51926 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51706-51595 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी की चाल HDFC बैंक और कोटक बैंक पर निर्भर करेगी। निफ्टी 5 जुलाई से 52700 से 52000 की रेंज में कायम है। इसमें 52400-52500-52600 और फिर 53000 पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिख रहे हैं। इंडेक्स में 52000 पर अभी तक सबसे ज्यादा पुट राइटर्स दिखाई दे रहे हैं। इसमें 52080 पर 20 DEMA नजर आ रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में खरीदें और 52080-51926 कायम रहने तक गिरावट में और खरीदें। इंडेक्स में 52441-52610 के मुश्किल जोन में मुनाफा बुक करें। ये 52441-52610 के ऊपर टिके तो 52772-52883 के लेवल संभव हैं। अगर 51926 टूटने के बाद टिके रहे तो शॉर्ट ट्रेड खुलेगा। इंडेक्स में 51926 के नीचे शॉर्ट स्विंग में 51706-51595 के लेवल संभव हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)