Trade setup for today : निफ्टी में 24900 की बाधा पार होने पर ही आएगी नई तेजी, 24000 पर दिख रहा सपोर्ट

Market Trend: मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बाजार में निवेशक और ट्रेडर बहुत सतर्क होकर दांव लगा रहे हैं। इस समय निफ्टी के लिए नीचे की ओर 24,000 का स्तर महत्वपूर्ण है, जबकि बाजार में किसी उछाल की स्थिति में 24,900 के लेवल पर नजर रखनी चाहिए। ये लेवल पार होने पर निफ्टी में और तेजी आ सकती है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 8:24 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : वीकली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 81.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Stock markets : बाजार ने पिछले दिनों की सारी बढ़त को उलट दिया और 19 जुलाई को चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई थी। निवेशकों और ट्रेडरों ने बजट सप्ताह से पहले मुनाफावसूली करना पसंद किया। निफ्टी 270 अंक गिरकर 24,531 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार इस समय बहुत सतर्क दिख रहा है, जिससे नीचे की और 24000 का स्तर एक महत्वपूर्ण जोन बन गया है। उनका कहना है कि किसी तेजी की स्थिति में 24,900 पर रजिस्टेंस होगा। यह बाधा पार होने पर नई तेजी दिख सकती है। यहां कुछ ऐसे आंकड़े दिए जा रहे हैं जिनसे मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

Image120072024


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,499-24,417 और 24,285

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,764-24,846 और 24,978

बैंक निफ्टी

Image220072024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 52501-52605 और 52773

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 52165-52061, और 51892

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 53233-54261

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 51639-50576

कॉल ऑप्शन डेटा

Image320072024

वीकली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 81.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

23,500 की स्ट्राइक पर 61.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

Image420072024

इंडिया VIX

Image920072024

लगातार चार दिनों तक वोलैटिलिटी बढ़ती रही और यह 15 अंक की ओर बढ़ गई। यदि वोलैटिलिटी बढ़ती रहती है और ऊपरी स्तरों पर टिकी रहती है तो यह आगे चलकर तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत हो सकता है। शुक्रवार को फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 14.51 के स्तर से 2.17 फीसदी बढ़कर 14.83 पर पहुंच गया। बीते हफ्ते इसमें 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

FII और DII एक्शन

Image720072024

2 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1020072024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 2 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

Trading Strategies: क्या बजट से पहले निफ्टी-बैंक निफ्टी में और बढ़ेगा बिकवाली का दबाव?

109 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1120072024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 109 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

67 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1220072024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

7 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1320072024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 7 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

हाई डिलीवरी ट्रेड

Image1420072024

ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

पुट कॉल रेशियो

Image820072024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 19 जुलाई को गिरावट के साथ 1.11 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.41 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Sensex today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

एफएंडओ प्रतिबंध में शामिल किए गए स्टॉक: शून्य

एफएंडओ प्रतिबंध में बनाए रखे गए स्टॉक: बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, सेल और वेदांता

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: जीएनएफसी, आरबीएल बैंक

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।