Trading Strategies: क्या बजट से पहले निफ्टी-बैंक निफ्टी में और बढ़ेगा बिकवाली का दबाव?

अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 24,500 से नीचे बंद होता है, तो मंदड़िए और मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, ऊपरी स्तर पर 24,800-24,900 की रेंज इसके लिए निर्णायक हो सकती है। अगर निफ्टी इस रेंज को पार कर लेता है तो फिर तेजी और बढ़ सकती है

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Trading Plan : चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर निफ्टी 24,800 के स्तर को पार कर लेता है और इसके ऊपर टिका रहता है, तो इसमें खरीदारी देखने को मिलेगी।

अगले हफ्ते पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2024 से पहले बुल्स सतर्क हो गए हैं। 19 जुलाई को दलाल स्ट्रीट का नियंत्रण मंदड़ियों के हाथों में चला गया। निफ्टी ने डेली और वीकली चार्ट पर बियरिश रिवर्सल पैटर्न। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 24,500 से नीचे बंद होता है, तो मंदड़िए मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, ऊपरी स्तर पर, 24,800-24,900 की रेंज अहम हो सकती है।

उधर बैंक निफ्टी के बारे में बाजार जानकारों का कहना है कि अगर यह इंडेक्स 52,000 के ऊपर टिके रहने में विफल रहता है तो इसमें बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। जबकि 52,800 के ऊपर जाने पर नई रैली देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को निफ्टी 270 अंक या 1 फीसदी गिरकर 24,531 पर आ गया। वहीं, बैंक निफ्टी 355 अंक या 0.7 फीसदी गिरकर 52,266 पर आ गया। जबकि दोनों ही साप्ताहिक आधार पर सपाट रहे। एनएसई पर 1,984 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 353 शेयरों में तेजी आई।


निफ्टी आउटलुक और आगे की रणनीति

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय रजनी

निफ्टी ने डेली चार्ट पर बेयरिश इन्गल्फिंग पैटर्न और वीकली समय-सीमा पर शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो शॉर्ट टर्म बियरिश ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। हालांकि, निफ्टी द्वारा 24,500 के सपोर्ट को तोड़ने के बाद ही बियरिश ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि हो पाएगी। दैनिक चार्ट पर इंडीकेटर और ऑसिलेटर भी मंदी के संकेत दे रहे हैं।

अहम रजिस्टेंस : 24678-24855

अहम सपोर्ट : 24500-24141

रणनीति : 24,678 के स्टॉप-लॉस और 24,141 के टारगेड के साथ निफ्टी को 24,500 से नीचे बेचें।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय

चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर निफ्टी 24,800 के स्तर को पार कर लेता है और इसके ऊपर टिका रहता है, तो इसमें खरीदारी देखने को मिलेगी। इससे इंडेक्स 25,000-25,300 के स्तर की ओर बढ़ता नजर आएगा। हालांकि, अगर निफ्टी 24,500 के नीचे आता है, तो इसमें मुनाफावसूली देखने को मिलेगी। ऐसा होने पर इंडेक्स इस सप्ताह 24,200-24,000 के स्तर की ओर गिर सकता है। उम्मीद है कि निफ्टी सकारात्मक रुझान के साथ 25,000-24,000 के रेंज में रहेगा।

अहम रजिस्टेंस : 24,600, 24,750

अहम सपोर्ट : 24,300, 24,200

रणनीति : 24,300 के स्टॉप-लॉस और 24,590-24,700 के लक्ष्य के साथ 24,400 के करीब निफ्टी खरीदें।

यूएस इलेक्शन के बाद ही साफ होगी आईटी कंपनियों की दिशा, डिफेंस शेयरों पर लंबे नजरिए से लगाएं दांव

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय रजनी

बैंक निफ्टी पिछले दो हफ्तों से लगातार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। 52,100 के आस-पास बैंक निफ्टी को मल्टिपल सपोर्ट है। 52100 का सपोर्ट टूटने पर अगला सपोर्ट 51,750 और 50,850 पर होगा। ऊपर की और बैंक निफ्टी के लिए 52,800 पर रजिस्टेंस है। जब तक बैंक निफ्टी 52,800 के ऊपर नहीं जाता तब तक इसका शॉर्ट टर्म ट्रेंड मंदी की ही रहेगा। 51750 से नीचे जाने पर इंडेक्स पर बिक्री का दबाव बढ़ सकता है।

अहम रजिस्टेंस : 52800, 53,357

अहम सपोर्ट : 51,750, 50,850

रणनीति: बैंक निफ्टी को 51,750 से नीचे 52,500 के स्टॉप-लॉस और 50,850 के लक्ष्य के साथ बेचें।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय

वीकली चार्ट पर, बैंक निफ्टी ने डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत है। चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर बैंक निफ्टी 52,800 के स्तर को पार करता है और उससे ऊपर बना रहता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। इससे इंडेक्स 53,400-53,800 के स्तर की ओर बढ़ता दिखेगा। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी 51,800 के स्तर से नीचे टूटता है, तो इसमें बिक्री बढ़ती दिखेगी और इंडेक्स 51,500-51,000 की ओर फिसल सकता है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में बैंक निफ्टी मिले-जुले रुझान के साथ 53,000-51,000 के रेंज में कारोबार करता दिखेगा।

अहम रजिस्टेंस : 52,600, 52,800

अहम सपोर्ट : 52,000, 51,800

रणनीति: 51,800 के स्टॉप-लॉस और 52,450-52,650 के लक्ष्य के साथ 52,000 के करीब बैंक निफ्टी खरीदें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।