Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट पेश करेंगी। आनेवाला बजट 'अंतरिम बजट' होगा क्योंकि देश में अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद जो सरकार आएगी वह अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। चुनावों से पहले पेश होने वाला बजट ये अंतरिम बजट होगा। यहां आपको बता रहे हैं कि बजट देश के लिए क्यों जरूरी है। देश के बजट से क्या पता चलता है। यहां बजट से जुड़े अहम सवालों का जवाब दिया गया है।
