Get App

Budget 2024: इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए करीब 100 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर करेगी सरकार

सरकार ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस बढ़ाया है। इसके तहत उन प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जा रहा है, जिनमें पेनाल्टी लगाने से मकसद पूरा हो सकता है। सरकार का मानना है कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 4:23 PM
Budget 2024: इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए करीब 100 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर करेगी सरकार
अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए कुल 580 प्रावधानों का विश्लेषण किया गया।

अगले महीने पेश होने वाले बजट में सरकार का फोकस इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर होगा। इसके लिए 100 से अधिक प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाएगा। एक सरकारी अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि जन विश्वास बिल करीब तैयार हो चुका है। अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए कुल 580 प्रावधानों का विश्लेषण किया गया। इनमें से 310 प्रावधानों को बनाए रखा गया है। बाकी को अपराध की श्रेणी से हटाने की तैयार है। इसका ऐलान बजट में हो सकता है।

निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा

जन विश्वास बिल में छोटी-छोटी गलतियों पर क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स और जेल के प्रावधान खत्म किए गए हैं। इनकी जगह पेनाल्टी लगाई गई है। इसका मकसद निवेशकों का भरोसा बढ़ाना और कोर्ट पर अनावयश्यक बोझ में कमी लाना है। उदाहरण के लिए TDS पेमेंट में देर को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है। कंपनियों ने सरकार को दिए सुझाव में कहा था कि ऐसे मामलों पर पेनाल्टी लगाई जानी चाहिए और इसे सिविल लायबिलिटी माना जाना चाहिए।

इनकम टैक्स के कुछ प्रावधानों पर भी विचार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें