Get App

Budget 2024 expectation in NPS: सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लॉयीज को एनपीएस में मिल सकती है अंतिम सैलरी की 50% पेंशन

Union Budget 2024-25: केंद्र सरकार ने अपने एंप्लॉयीज के लिए 1 जनवरी, 2004 से NPS शुरू किया था। लेकिन, एंप्लॉयीज यूनियन ओल्ड पेंशन सिस्टम (OPS) फिर से शुरू करने की मांग कर रही हैं। उन्हें न्यू पेंशन सिस्टम में पेंशन कम होने का डर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:15 AM
Budget 2024 expectation in NPS: सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लॉयीज को एनपीएस में मिल सकती है अंतिम सैलरी की 50% पेंशन
Nirmala Sitharaman’s Budget: पेंशन को लेकर केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की चिंता दूर करने के लिए फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।

नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत आने वाले केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज को अंतिम सैलरी का 50 फीसदी बतौर पेंशन मिल सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार पेंशन को लकर केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की चिंता दूर करने की कोशिश कर रही है। इस मसले पर विचार के लिए फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। सरकार दोबारा ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू करने से इनका कर चुकी है। लेकिन, वह पेंशन को लेकर केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की चिंता दूर करना चाहती है। विपक्षी दल ओल्ड पेंशन स्कीम दोबारा शुरू करने की मांग करते रहे हैं।

ओल्ड पेंशन स्कीम में 50% पेंशन की गारंटी

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) में एंप्लॉयीज को अंतिम सैलरी का 50 फीसदी बतौर पेंशन (Pension) मिलने की गारंटी मिलती थी। इसीलिए इसे डिफाइंड बेनेफिट पेंशन स्कीम कहा जाता है। NPS में ऐसा नहीं है, क्योंकि यह डिफाइंड कंट्रिब्यूशन स्कीम है। इसमें एंप्लॉयीज अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी कंट्रिब्यूट करते हैं। सरकार उनकी बेसिक सैलरी का 14 फीसदी कंट्रिब्यूट करती है। सोमनाथन कमेटी ने दूसरे देशों में पेंशन के सिस्टम स्टडी की है। उसने आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की तरफ से पेंशन सिस्टम में किए गए बदलावों को भी देखा है।

यह भी पढ़ें: Budget 2024 railway expectations: सरकार को रेल हादसे रोकने के लिए सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बनानी होगी, एक्सपर्ट्स की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें