Budget 2024 : भारत में टैक्स का भुगतान करना इंडिविजुअल और कॉर्पोरेट एंटिटी दोनों के लिए अनिवार्य है। सरकार डायरेक्ट तरीके से इनकम पर या इनडायरेक्ट तरीके से गुड्स और सर्विसेज पर टैक्स वसूल करती है। इसका मतलब यह है कि टैक्स हर किसी के लिए देना अनिवार्य है, चाहे उसकी इनकम कितनी भी हो। टैक्स दो तरह के होते हैं- डायरेक्ट और इनडायरेक्ट। डायरेक्ट टैक्स वह है जो सीधे सरकार को भुगतान किया जाता है। वहीं, इनडायरेक्ट टैक्स वह टैक्स होता है जो सीधे-सीधे तो आम आदमी से नहीं लिया जाता लेकिन किसी न किसी तरह से ये आम आदमी को ही देना होता है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार बजट पेश करेंगी। यहां हमने इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।
