Get App

Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने और फिस्कल कंसॉलिडेशन पर होगा सरकार का फोकस, EY का अनुमान

सरकार FY26 तक फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 4.5 फीसदी तक लाना चाहती है। EY का मानना है कि सरकार को इसके लिए अभी से फिस्कल डेफिसिट को नियंत्रण में रखने के उपाय करने होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 4:15 PM
Budget 2024: इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने और फिस्कल कंसॉलिडेशन पर होगा सरकार का फोकस, EY का अनुमान
EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश और फिस्कल प्रूडेंस की वजह से इकोनॉमिक ग्रोथ 7-7.5 फीसदी रह सकती है।

सरकार का फोकस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और फिस्कल कंसॉलिडेशन पर बने रहने की उम्मीद है। अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्म ईवाय ने अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। उसने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश और फिस्कल प्रूडेंस की वजह से इकोनॉमिक ग्रोथ 7-7.5 फीसदी रह सकती है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण जुलाई में 22 या 23 तारीख को यूनियन बजट पेश कर सकती है। यह फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का फुल बजट होगा। इस साल 1 फरवरी को सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था।

फिस्कल डेफिसिट टारगेट के अंदर रहने की उम्मीद

EY India में चीफ पॉलिसी एडवाइजर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि FY25 के बजट (Budget 2024) में फोकस मीडियम टर्म में ग्रोथ जारी रखने के साथ फिस्कल कंसॉलिडेशन (Fiscal Consolidation) पर है। सबसे ज्यादा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर है। इससे इकोनॉमिक ग्रोथ तेज होगी, रोजगार के मौके बनेगे और अलग-अलग सेक्टर में प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 11 फीसदी नॉमिनल ग्रोथ रेट के साथ हाई रेवेन्यू ग्रोथ और नियंत्रित खर्च से सरकार का फिस्कल डेफिसिट टारगेट के अंदर रहने की उम्मीद है।

फिस्कल डेफिसिट के लिए 5.1 फीसदी टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें