Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह 2019 के बाद से उनका लगातार छठा बजट होगा। अन्य वित्त मंत्री जिन्होंने कम से कम पांच लगातार केंद्रीय बजट पेश किए हैं उनमें मोरारजी देसाई, पी. चिदम्बरम, प्रणब मुखर्जी, मनमोहन सिंह, यशवन्त सिन्हा और अरुण जेटली शामिल हैं। यहां बजट से पेश करने से जुड़े कुछ खास प्वाइंट्स बारे में बता रहे हैं।
