Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। लंबे समय से टैक्स स्लैब में बदलाव का इंतजार कर रहे है मिडिल क्लास को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शेयर बाजार को भी उम्मीद है कि सरकार फिलहाल लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स बढ़ाकर फिलहाल कोई झटका नहीं देने वाली है। लेकिन आज वित्त मंत्री का प्यार मिलेगा या वार...ये तो आपको 11 बजे के बाद भी पता चल पाएगा।
Budget 2024: कहां देखें लाइव भाषण
अगर आप भी आज के बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो हम बता रहे हैं कि कहां लाइव देख सकते हैं। केंद्रीय बजट 2024-25 को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह सीतारमण का लगातार सातवां बजट भाषण होगा। यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। सात बार बजट पेश करने वाली वह दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी। जबकि ऐसा करने वाली वह पहली महिला वित्त मंत्री होंगी।
Budget 2024-25 का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?
केंद्रीय बजट 2024 को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। लेकिन आसानी से देखने के लिए आप इसे https://hindi.moneycontrol.com/ पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा बजट भाषण की लाइव-स्ट्रीमिंग और प्रसारण भारत बजट की वेबसाइट, संसद टीवी और दूरदर्शन टीवी चैनलों और उनके यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा।
Budget 2024-25: क्या इस बार भी लंबा भाषण होगा?
सीतारमण के अब तक के छह बजट भाषणों में 2020 का बजट भाषण सबसे लंबा था। यह 2 घंटे और 40 मिनट तक चला। यह भारत का सबसे लंबा बजट भाषण भी था। उनका सबसे छोटा बजट भाषण अंतरिम बजट 2024 में 56 मिनट का था। भारत में सबसे छोटा बजट भाषण हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था, जिन्होंने 1977-78 के लिए 800 शब्दों का अंतरिम बजट पेश किया था।
भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था?
जेम्स विल्सन ने 7 अप्रैल 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। जिन्होंने इनकम टैक्स भी पेश किया। स्वतंत्र भारत में पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।सबसे अधिक बजट किसने पेश किया?अब तक सी डी देशमुख जो 1950 और 1956 के बीच भारत के वित्त मंत्री थे, ने सबसे अधिक केंद्रीय बजट पेश किया है। उन्होंने 1952 में अंतरिम समेत सात बजट पेश किये। निर्मला सीतारमण यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनेंगी। वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत वित्त मंत्रियों में से एक हैं।