Get App

बजट 2024 का मुहूर्त खूबसूरत, आज 11 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगी उम्मीदों का बजट, कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानें डिटेल्स

Budget 2024: वित्त मंत्री के पिटारे से आज गुड न्यूज निकलेगा या बैड न्यूज। यह तो 11 बजे के बाद ही पता चल पाएगा। जानिए यह बजट भाषण आप कब और कहां कहां लाइव देख सकते हैं। आज मार्केट और आम आदमी का सपना पूरा होगा या चकनाचूर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 6:46 AM
बजट 2024 का मुहूर्त खूबसूरत, आज 11 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगी उम्मीदों का बजट, कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानें डिटेल्स
Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अपना सातवां बजट

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। लंबे समय से टैक्स स्लैब में बदलाव का इंतजार कर रहे है मिडिल क्लास को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शेयर बाजार को भी उम्मीद है कि सरकार फिलहाल लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स बढ़ाकर फिलहाल कोई झटका नहीं देने वाली है। लेकिन आज वित्त मंत्री का प्यार मिलेगा या वार...ये तो आपको 11 बजे के बाद भी पता चल पाएगा।

Budget 2024: कहां देखें लाइव भाषण

अगर आप भी आज के बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो हम बता रहे हैं कि कहां लाइव देख सकते हैं। केंद्रीय बजट 2024-25 को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। यह सीतारमण का लगातार सातवां बजट भाषण होगा। यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। सात बार बजट पेश करने वाली वह दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी। जबकि ऐसा करने वाली वह पहली महिला वित्त मंत्री होंगी।

Budget 2024-25 का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें