Union Budget 2024 : सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए फूड और फर्टिलाइजर सब्सिडी के लिए 4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है। सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने यह बताया है। उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार खर्च के मामले में सावधानी बरतना चाहती है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। अगले वित्त वर्ष का पूर्ण बजट अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद आएगा। चुनाव के बाद जो नई सरकार बनेगी वह जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी। इस वित्त वर्ष के दौरान सरकार के कुल 45 लाख करोड़ रुपये के बजट खर्च में फूड और फर्टिलाइजर सब्सिडी की 13 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।
