Get App

Budget 2024: IRFC, NFL, RCF के स्टॉक्स सस्ते भाव पर खरीदने का मिलेगा मौका, सरकार बेचेगी हिस्सेदारी

कई सरकारी कंपनियों में अभी सरकार की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा है। SEBI के नियम के मुताबिक, लिस्टेड कंपनी में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग जरूरी है। सरकार कई कंपनियों में ओएफएस के जरिए हिस्सेदारी घटाने के बारे में सोच रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2024 पर 10:26 AM
Budget 2024: IRFC, NFL, RCF के स्टॉक्स सस्ते भाव पर खरीदने का मिलेगा मौका, सरकार बेचेगी हिस्सेदारी
सरकार IRFC में 11.36 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इससे उसे करीब 7,600 करोड़ रुपये मिलेंगे। अभी IRFC में सरकार की 86.36 फीसदी हिस्सेदारी है।

अगर आप रेल, फर्टिलाइजर्स और डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार इन सेक्टर की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है। बजट में इसका ऐलान हो सकता है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में इन कंपनियों में सरकार कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए सरकार ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) पेश करेगी।

इन कंपनियों में हिस्सा बेचेगी सरकार

सरकार जिन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के बारे में सोच रही है उनमें IRFC, NFL, RCF शामिल हैं। इसके अलावा Mazagon Dock (MDL) में हिस्सेदारी बेचने की भी तैयारी है। इसके लिए पिछले साल से ही डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि जुलाई में पेश होने वाले यूनियन बजट में सरकार डिसइनवेस्टमेंट के लिए किसी टारगेट का ऐलान नहीं करेगी। लेकिन, उम्मीद है कि सरकार को नॉन-डेट कैपिटल रिसीट के जरिए 50,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि विनिवेश पर बजट-पूर्व चर्चा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ओएफएस के रास्ते शेयर बेचने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें