Budget 2024: निर्यात को लगेंगे पंख, सरकार बनाएगी नेशनल टेक्सटाइल्स फंड

सरकार विदेशी बाजार में इंडियन प्रोडक्ट्स प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाना चाहती है। इसके लिए सरकार ऑर्गेनिक कॉटन और लॉन्ग स्टेपल कॉटन के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा सकती है। दोनों का इस्तेमाल अपैरल बनाने वाली कंपनियां कच्चे माल के रूप में करती है

अपडेटेड Jun 29, 2024 पर 10:21 AM
रिन्यूएल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कैपिटल सब्सिडी ऑफर करने पर भी विचार कर रही है।

सरकार अगले महीने पेश होने वाले बजट में कई बड़े ऐलान कर सकती है। टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए टेक्सटाइल्स को पूंजी के मामले में सरकार से मदद मिल सकती है। साथ ही, सरकार भारतीय उत्पादों के विदेशी बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाना चाहती है। इसके लिए बजट में उपायों का ऐलान हो सकता है। सीएनबीसी-आवाज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सरकार ऑर्गेनिक कॉटन और लॉन्ग स्टेपल कॉटन के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा सकती है। दोनों का इस्तेमाल अपैरल इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल के रूप में करती है। अभी दोनों उत्पादों पर 5-5 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगती है। इसके अलावा 5 फीसदी की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगती है।

नेशनल टेक्सटाइल्स फंड बनाने का हो सकता है ऐलान

सूत्र के मुताबिक, सरकार घरेलू बाजार में मानव-निर्मित (Man-made) फाइबर स्पन यार्न के सस्ते आयात पर अकुंश लगाने के लिए कदम उठा सकती है। इसके लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी किया जा सकता है। टेक्सटाइल्स सेक्टर से जुड़े MSMEs की मदद के लिए एक नेशनल टेक्सटाइल फंड बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार हो रहा है। इससे MSME के लिए उन्नत टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। साथ ही आसानी से फंड मिलने से वे स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट भी कर सकेंगी।


रिन्यूएब एनर्जी के इस्तेमाल पर मिलेगी सब्सिडी

रिन्यूएल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कैपिटल सब्सिडी ऑफर करने पर भी विचार कर रही है। 28 जून को कई एक्सपोर्ट और अपैरल कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। Gokaldas Exports का शेयर 1.17 फीसदी चढ़कर 939 रुपये पर बंद हुआ। एक समय यह 3 फीसदी तक चढ़ गया था। SP Apparels का स्टॉक भी 1.22 फीसदी की मजबूती के साथ 728.20 रुपये पर बंद हुआ है।

शुरुआती 100 दिनों में बड़े कदम उठा सकती है सरकार

सीएनबीसी-आवाज को आधिकारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि नई एनडीए सरकार अपने शुरुआती 100 दिनों में बड़े काम करना चाहती है। इसके तहत टेक्सटाइल्स सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि कृषि के बाद यह सबसे ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने वाला सेक्टर है। उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण अगले महीने की 22 या 23 तारीख को बजट पेश करेंगी। यह केंद्र की नई एनडीए सरकार का पहला बजट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।