M&M से Eicher Motors तक, शेयरों पर दांव से पहले चेक करें अक्टूबर में कितनी बिकी गाड़ियां

Auto Sales Data: घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड ऑटो कंपनियों के शेयरों पर उनकी बिक्री के आंकड़ों का असर दिख सकता है। आज कई कंपनियां पिछले महीने अक्टूबर की बिक्री के डेटा पेश कर रही हैं तो जो कंपनियां लिस्टेड हैं, उनके शेयरों पर इसका असर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 01, 2026 पर 13:06
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Auto Sales Data: दिग्गज ऑटो कंपनियों ने पिछले महीने कितनी गाड़ियां बेचीं और बिक्री में कितनी उठा-पटक रही, इससे जुड़ा आंकड़ा आज 1 नवंबर को सामने आ रहा है। अभी तक हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra- M&M), आयशर मोटर्स वीईसीवी (Eicher Motors VECV), एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) समेत कुछ कंपनियों ने न सेल्स डेटा पेश कर दिए हैं, जिसमें से कुछ की बिक्री बढ़ी है तो कुछ की कम हुई हैं।

Hyundai Motor India: हुंडई मोटर इंडिया की अक्टूबर महीने में टोटल सेल्स 82,299 यूनिट्स रही जोकि सालाना आधार पर 17.7% रही। कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान घरेलू बिक्री 16.7% बढ़कर 62,799 यूनिट्स को निर्यात 21.1% उछलकर 19,500 यूनिट्स पर पहुंच गया।

SML Mahindra: एसएमएल महिंद्रा की टोटल सेल्स पिछले महीने अक्टूबर में सालाना आधार पर 1,059 यूनिट्स से 1% से अधिक बढ़कर 1,065 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Mahindra and Mahindra (M&M): महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स पिछले महीने सालाना आधार पर 9% बढ़कर 1.31 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की पैसेंजर गाड़ियों की कुल बिक्री 2% बढ़कर 73,338 यूनिट्स और कुल निर्यात 77% उछलकर 7,102 यूनिट्स पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी के ट्रैक्टर की बिक्री 12% गिरकर 64,846 यूनिट्स पर आ गई।

Eicher Motors VECV: आयशर मोटर्स वीईसीवी की अक्टूबर महीने में टोटल सेल्स 34.9% बढ़कर 8,050 यूनिट्स से 10,861 यूनिट्स पर पहुंच गई।

Escorts Kubota: एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले महीने अक्टूबर में कुल 16,921 गाड़ियां बेचीं जो सालाना आधार पर 10% कम रही। पिछले साल कंपनी की टोटल सेल्स 18,798 यूनिट्स थी।