GST Collections in Oct 2026: 23% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, चार साल में सबसे तेज, यूपी इस मामले में निकला महाराष्ट्र से आगे

GST Collections in Oct 2026: जीएसटी कलेक्शन लगातार चौथे महीने अक्टूबर में ₹2 लाख करोड़ के पार रहा। सालाना इसमें यह 23% की तेजी आई जोकि चार साल में सबसे तेज कलेक्शन रहा। जानिए कि सरकार को सबसे अधिक जीएसटी किस राज्य से मिली और सबसे तेज रफ्तार में कहां से कलेक्शन बढ़ा

अपडेटेड Nov 01, 2026 पर 2:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
GST Collections in Oct 2026: पिछले महीने अक्टूबर में सरकार को सबसे अधिक घरेलू जीएसटी महाराष्ट्र से मिली।

GST Collections in Oct 2026: देश का कुल जीएसटी कलेक्शन अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹2.31 लाख करोड़ पर पहुंच गया। चार साल में यह इसकी सबसे तेज रफ्तार रही। इसके साथ ही लगातार चौथे महीने सरकार को ₹2 लाख से अधिक की जीएसटी मिल चुकी है। इससे पहले सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 14.7% की रफ्तार से बढ़ा था। पिछले महीने घरेलू गतिविधियों और आयात से होने वाले रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी से जीएसटी कलेक्शन को सपोर्ट मिला। इसके आंकड़े आज 1 नवंबर को जारी हुए हैं। अक्टूबर का कलेक्शन इस वित्त वर्ष 2027 में अप्रैल के बाद से सबसे अधिक हैं। अप्रैल में सरकार ने ₹2.43 लाख करोड़ की जीएसटी कलेक्ट की थी।

GST Collections in Oct 2026: आयात से सपोर्ट

पिछले महीने अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन को आयात से तगड़ा सपोर्ट मिला, जोकि सालाना आधार पर 42.2% बढ़कर ₹72,246 करोड़ पर पहुंच गया। घरेलू जीएसटी रेवेन्यू की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही और यह 15.8% बढ़कर ₹1.59 लाख करोड़ पर पहुंच गया। नेट जीएसटी रेवेन्यू 25.6% बढ़कर ₹2.03 लाख करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान रिफंड भी बढ़ा और यह 6.5% उछलकर ₹27,934 करोड़ हो गया जोकि ग्रास कलेक्शंस में ग्रोथ की तुलना में काफी सुस्त रही। वित्त वर्ष 2027 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान ग्रास जीएसटी कलेक्शन 13.2% बढ़कर ₹14.78 लाख करोड़ हो गया तो इस दौरान नेट जीएसटी कलेक्शन 13% उछलकर ₹12.69 लाख करोड़ हो गया। अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन में CGST की हिस्सेदारी ₹42,935 करोड़, स्टेट जीएसटी की ₹51,340 करोड़ और इंटीग्रेटेड जीएसटी की हिस्सेदारी ₹1.37 लाख करोड़ रही।


महाराष्ट्र से मिली सबसे अधिक जीएसटी लेकिन असम-यूपी में रफ्तार तेज

पिछले महीने अक्टूबर में सरकार को सबसे अधिक घरेलू जीएसटी महाराष्ट्र से मिली। महाराष्ट्र से रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹35,150 करोड़ पर पहुंच गया।

कर्नाटक से जीएसटी कलेक्शन 18% बढ़कर ₹15,922 करोड़ और गुजरात से 16% उछलकर ₹13,516 करोड़ हो गया।

यूपी से पिछले महीने अक्टूबर में ₹10,235 करोड़ की जीएसटी कलेक्ट हुई लेकिन पिछले साल अक्टूबर में कलेक्शन के मुकाबले यह 24% अधिक रहा।

राजधानी दिल्ली से कलेक्शन 10% बढ़कर ₹9,298 करोड़ हो गया।

असम से जीएसटी कलेक्शन 47% उछलकर ₹1,934 करोड़ पर पहुंच गया।

झारखंड से जीएसटी का कलेक्शन 31% को एमपी से 29% बढ़ा ।

तमिलनाडु से कलेक्शन महज 3% बढ़कर ₹11,661 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन हिमाचल प्रदेश से कलेक्शन 2% गिर गया।

M&M से Eicher Motors तक, शेयरों पर दांव से पहले चेक करें अक्टूबर में कितनी बिकी गाड़ियां

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।