शादियों के सीजन में बाजार की होगी बल्ले-बल्ले, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हर दिन होंगी लगभग 2 लाख शादियां

बाजार में तो पैसे बरसेगा लेकिन जिस घर में शादी है उसका कितना बजट बढ़ गया है यह भी अहम है। एक तरफ परिवार की तैयारी कर रहे हैं,तो दूसरी तरफ दुकानदारों से लेकर कारीगरों और सर्विस देने वालों में इस सीजन से अच्छी कमाई की उम्मीद है। साफ है कि इस बार शहनाई की गूंज सिर्फ घरों तक नहीं, बाजारों और अर्थव्यवस्था तक सुनाई देने वाली है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी का सीजन केवल कारोबारियों के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिहाज से भी काफी अहम है। इस दौरान डेकोरेटर, कैटरर्स, फोटोग्राफर, ब्यूटीशियन, टेंट हाउस, परिवहन और होटल से जुड़े लोगों को काम मिलेगा

इस बार शादियों के सीजन में बाजार की बल्ले-बल्ले होने वाली है। अगले 25 दिनों में देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों से 7.5 लाख करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देश में शादियों का पहला बड़ा सीजन है। व्यापारियों की संस्था कैट ( CAIT) के मुताबिक हर दिन औसतन 2 लाख से ज्यादा शादियां होंगी।

शादी सीजन में कारोबार

कैट (CAIT)के मुताबिक इस साल सिर्फ ज्वेलरी में 1 लाख 20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। इसके अलावा सजावट और कपड़ों में 90 हजार करोड़, गिफ्ट और शादी के सामान में 37.5 हजार करोड़ रुपए और खाने-पीने के सामान में 37.5 हजार करोड़ का कारोबार हो सकता है। 30 हजार करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स, 30 हजार करोड़ के स्वीट्स और ड्राई फ्रूट्स और 30 हजार करोड़ रुपए के फर्नीचर की बिक्री का अनुमान है।


बाजार में तो पैसे बरसेगा लेकिन जिस घर में शादी है उसका कितना बजट बढ़ गया है यह भी अहम है। एक तरफ परिवार की तैयारी कर रहे हैं,तो दूसरी तरफ दुकानदारों से लेकर कारीगरों और सर्विस देने वालों में इस सीजन से अच्छी कमाई की उम्मीद है। साफ है कि इस बार शहनाई की गूंज सिर्फ घरों तक नहीं, बाजारों और अर्थव्यवस्था तक सुनाई देने वाली है।

CAIT के मुताबिक, 2025 के शादी सीजन में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार यह बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, यानी सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। इस कारोबार में सामान और रिटेल सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है। कुल 7.5 लाख करोड़ रुपये में से करीब 54 फीसदी यानी 4.05 लाख करोड़ रुपये का कारोबार गुड्स और रिटेल से आ सकता है। वहीं, सर्विस सेक्टर से 3.45 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जो कुल कारोबार का 46 फीसदी है।

दिल्ली-एनसीआर में रहेगी धूम

शादी के इस सीजन में दिल्ली-एनसीआर भी कारोबार का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,अकेले इस इलाके में करीब 5 लाख शादियां होने की संभावना है। इन आयोजनों से लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। इस तरह दिल्ली-एनसीआर देश के सबसे बड़े वेडिंग मार्केट के रूप में उभर सकता है।

रोजगार के नजरिए से भी अहम है शादियों का सीजन

शादी का सीजन केवल कारोबारियों के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिहाज से भी काफी अहम है। इस दौरान डेकोरेटर, कैटरर्स, फोटोग्राफर, ब्यूटीशियन,टेंट हाउस, परिवहन और होटल से जुड़े लोगों को काम मिलेगा। अनुमान है कि इस शादी सीजन में करीब 1.25 करोड़ अस्थायी और मौसमी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

Daily Voice : FPI की बिकवाली के नजरिए से सबसे बुरा दौर बीता, अमेरिका में AI बबल फूटा तो भारत भी नहीं रहेगा अछूता

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।