Union Budget 2024 : यूनियन बजट पेश होने की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में इस बजट को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया है कि इसमें बड़े ऐलान नहीं होंगे। माना जाता है कि उनका मतलब इनकम टैक्स में बदलाव और नई स्कीम के ऐलान से है। सरकार इकोनॉमी, टैक्स कलेक्शन, फिस्कल डेफिसिट से जुड़े ऐलान कर सकती है। वह इकोनॉमी की सेहत बेहतर बनाने वाले उपायों का ऐलान कर सकती है। खासकर, ऐसे उपायों पर फोकस बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, जिससे सरकार की आमदनी बढ़ सकती है। इस वित्त वर्ष में जीएसटी कलेक्शंस शानदार रहा है। इससे सरकार के हाथ में ज्यादा पैसे आए हैं। सरकार के हाथ में ज्यादा पैसे आने से उसे सोशल स्कीम पर खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी। खासकर तब जब लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं।
