सरकार ने 1983 के यूनियन बजट (Union Budget) में एक ऐसा फैसला लिया था, जिसकी बहुत चर्चा हुई थी। सरकार के इस फैसले के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है। सरकार ने महिलाओं खासकर गृहणियों को राहत देने के लिए प्रेशर कुकर पर उत्पाद शुल्क हटाने का ऐलान किया था। सरकार का मानना था कि ऐसा करने से 'फ्यूल बिल' में कमी आएगी। साथ ही इससे फूड की न्यूट्रिशनल वैल्यू भी बनी रहेगी। सरकार जरूरत के हिसाब से पहले हर बजट में कुछ चीजों पर टैक्स घटाती थी और कुछ चीजों पर बढ़ाती थी। इसका ऐलान यूनियन बजट में होता था। लेकिन, 2017 में जीएसटी की व्यवस्था लागू होने के बाद से चीजों पर टैक्स घटाने या बढ़ाने का प्रस्ताव यूनियन बजट में शामिल नहीं होता है। अब जीएसटी काउंसिल चीजों पर टैक्स घटाने या बढ़ाने के फैसले लेती है।