Get App

बजट भाषण में अगर इन 6 चीजों का ऐलान हुआ तो मिडिल क्लास की होगी बल्ले-बल्ले

Budget 2024: नई टैक्स रिजीम में इंश्योरेंस के प्रीमियम पर टैक्स छूट नहीं मिलता है। ऐसे में अधिकतर सैलरी वाले लोग अभी भी पुरानी टैक्स रिजीम को ही चुनना पसंद करते हैं। पुरानी टैक्स रिजीम के तहत टैक्सपेयर्स को सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 5:37 AM
बजट भाषण में अगर इन 6 चीजों का ऐलान हुआ तो मिडिल क्लास की होगी बल्ले-बल्ले
Budget 2024: क्या 2017 के बाद इस साल पहली बार टैक्स स्लैब में कोई बदलाव होगा?

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते 23 जुलाई को संसद में आम बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह नई मोदी सरकार का पहला बजट होगा। माना जा रहा है कि सरकार का फोकस इस बार सैलरी क्लास वाले मिडिल क्लास पर है। सरकार की योजना आम लोगों के हाथ में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा देने की है। इसके लिए सैलरी क्लास को ध्यान में रखकर टैक्स के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बजट में इस बार सैलरीड क्लास को क्या तोहफे मिल सकते हैं।

1. इनकम टैक्स से छूट की न्यूनतम सीमा में इजाफा

सरकार ने वित्त वर्ष 2020 के बजट में नई टैक्स रिजीम को लागू किया था। यह टैक्स रिजीम उन लोगों के फायदेमंद थी, जो विभिन्न तरीके के निवेश या इंश्योरेंस पर टैक्स में छूट का दावा नहीं करते हैं। हालांकि आज मिडिल क्लास के लगभग हर व्यक्ति की आय का एक बड़ा हिस्सा होम लोन या कई तरह के इंश्योरेंस के प्रीमिय आदि में खर्च होता है। वहीं पुरानी टैक्स रिजीम में आखिरी बार बदलाव 2014-15 में किया गया था। इस बार माना जा रहा है कि सरकार दोनों तरह के टैक्स रिजीम के लिए इनकम टैक्स से छूट की न्यूनतम सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है।

2. सेक्शन 80C के तहत अधिक छूट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें