Union Budget 2024 : बजट से पहले की कमाई की स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े मोतीलाल ओसवाल एएमसी (Motilal Oswal AMC) के MD & CEO प्रतीक अग्रवाल। इनके पास फंड मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च में 30 वर्षों का अनुभव है। प्रतीक ASK Investment Managers के साथ भी काम कर चुके हैं। आइये प्रतीक जी समझते हैं कि उन्हें इस समय कौन सा स्पेस पंसद आ रहा है।
प्रतीक मे कहा कि बाजार इस समय ऑल टाइम हाई पर है तो अर्निंग्स भी ऑल टाइम हाई पर ही है। मार्केट का मूव अर्निंग्स ग्रोथ के अनुपात में ही हुआ है, शायद थोड़ा ज्यादा ही रहा है। हिस्टोरिकल पीई बेसिस पर वैल्युएशन दो साल पीछे के स्तर पर ही रहे हैं। हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। दूसरी बात ये है कि अगर मार्केट में अर्निंग्स ग्रोथ हस्टोरिकल ट्रेंड से ज्यादा हो और अगर आप रेट घटने की उम्मीद कर रहे हों तो वैल्यूएशंस एवरेज से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में हमें कुछ हद तक ऐसा लगता है मार्केट में हायर वैल्यूएशन सस्टेनेबल रहेगा।
बाजार का ग्रोथ आउटलुक अच्छा
प्रतीक का मानना है कि बाजार की ग्रोथ आउटलुक अच्छी लग रही है। लेकिन एक बात ध्यान रखने की है कि अभी तक बेस इफेक्ट की वजह से बाजार में हर जगह काफी तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब आपको बाजार के बड़े हिस्से में नॉर्मल ग्रोथ यानी 8-12 फीसदी की ही ग्रोथ देखने को मिलेगा। यानी इंडेक्स की तुलना में कम ग्रोथ रहेगी। आगे बाजार के लिए अच्छा टाइम आने वाला है।
न्यू टेक और IT कंपनियों पर प्रतीक का पॉजिटिव नजरिया
प्रतीक ने आगे कहा कि मार्केट की तेजी अर्निंग ग्रोथ से ज्यादा है। बाजार में तेजी और बढ़ेगी। बाजार के कुछ स्पेस में 10-12% तक ग्रोथ संभव है। न्यू टेक और IT कंपनियों पर प्रतीक का पॉजिटिव नजरिया है। उनका कहना है कि मिडकैप IT में ग्रोथ की काफी संभावना है। IT में जहां अर्निंग ग्रोथ रहेगी, वहां तेजी बढ़ेगी। लंबी अवधि के नजरिए से व्हाइट गुड्स स्पेस बेहतर है।
पर्यावरण में बदलाव से AC जैसे प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी
प्रतीक की राय है कि पर्यावरण में बदलाव से AC जैसे प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। गर्मी बढ़ने से AC की मांग बढ़ेगी। ऐसे में एसी बनाने वाली कंपनियों पर नजर रहनी चाहिए। सीमेंट में कंसॉलिडेशन का दौर कायम रहेगा। 6-7 साल के लिए सीमेंट का ग्रोथ आउटलुक अच्छा नहीं है। प्रतीक को ऑटो में प्रीमियमाइजेशन की थीम पसंद है। EV, रीन्यूएबल एनर्जी जैसे नए स्पेस उभरे हैं है। इनमें आगे तेजी की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।