Budget picks: इस बार के बजट में सरकार सरप्लस राशि को स्ट्रैटेजिक तरीके से कर सकती है इस्तेमाल - गौतम दुग्गड़

Budget 2024 : गौतम दुग्गड़ ने कहा कि इक्विटी में पैसा बैंकों के जरिए ही आता है। सालभर पहले क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो की कोई बात नहीं करता था। इक्विटी ने हमेशा से 12-13 फीसदी का कंपाउंडिंग रिटर्न दिया है। अगले 25 साल में सेविंग्स का दायरा बढ़ेगा।

अपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:58 PM
Story continues below Advertisement
गौतम ने बताया कि PSU बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया अब भी बरकरार है। PSU बैंकों पर उनका ओवरवेट नजरिया कायम है।

Budget 2024 : MOFSL के रिसर्च हेड, इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज गौतम दुग्गड़ सीएनबीसी-आवाज से बाजार और बजट पर बात करने के जुड़े। गौतम के पास इक्विटी बाजार का करीब 3 दशकों का अनुभव है। ये करीब 14 साल से मोतीलाल ओसवाल से जुड़े हुए हैं। गौतम की लीडरशिप में 50 लोगों की रिसर्च एनालिस्ट टीम ने मिलकर बाजार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 15 दिन लगते हैं। ये रिपोर्ट काफी व्यापक होती है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आमतौर पर दूसरा कुछ पढ़ने की जरूरत नहीं होती।

अपनी इस रिपोर्ट और बाजार पर बात करते हुए गौतम ने कहा कि 20 साल पहले बाजार का मूवमेंट सिर्फ FIIs पर आधारित रहता था। बाजार में पिछले 3-4 साल के मूवमेंट में रिटेल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है। MSCI में इंडिया का वेटेज बढ़ा है। बाजार में रिटेल निवेशकों ने सुलझा हुआ बर्ताव दिखाया है। रिटेल की भागीदारी से भारत का कुल डिपॉजिट सालाना 10-12% बढ़ रहा है।

अगले 25 साल में सेविंग्स का दायरा बढ़ेगा


इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी में पैसा बैंकों के जरिए ही आता है। सालभर पहले क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो की कोई बात नहीं करता था। इक्विटी ने हमेशा से 12-13 फीसदी का कंपाउंडिंग रिटर्न दिया है। अगले 25 साल में सेविंग्स का दायरा बढ़ेगा।

Share Market Budget 2024: बजट से पहले निफ्टी में 25000 का स्तर मुमकिन, कैपिट गुड्स और इंफ्रा शेयरों पर करें फोकस

PSU बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया अब भी बरकरार

गौतम ने बताया कि PSU बैंकों पर पॉजिटिव नजरिया अब भी बरकरार है। PSU बैंकों पर उनका ओवरवेट नजरिया कायम है। हालांकि ऑटो पर नजरिया ओवरवेट से अंडरवेट किया गया है। ऑटो में M&M और अशोक लेलैंड गौतम के पसंदीदा स्टॉक हैं। कंजम्प्शन सेक्टर पर भी मोतीलाल ओसवाल का पॉजिटिव नजरिया बरकरार है।

लगातार 5वीं तिमाही में नतीजे कमजोर रह सकते हैं

गौतम ने कहा कि इस बार के बजट में सरकार सरप्लस राशि को स्ट्रैटेजिक तरीके से इस्तेमाल कर सकती है। इस तिमाही भी अर्निंग्स 20 फीसदी घटने की संभावना है। लगातार 5वीं तिमाही में नतीजे कमजोर रह सकते हैं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।