Crypto Price: टॉप-10 के पांच क्रिप्टो लाल, 7 दिनों में 12% चढ़ा यह करेंसी, BitCoin की भी बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के पांच क्रिप्टो लाल हैं लेकिन इनमें से दो में तो गिरावट मामूली ही है। वहीं वीकली बात करें तो एक क्रिप्टो में करीब 12% तक की तेजी आई है जबकि सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) इस दौरान करीब 3% ऊपर चढ़ा। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड May 10, 2026 पर 4:18 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.15% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के पांच क्रिप्टो लाल हैं जिसमें से दो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट हैं। वहीं ट्रॉन में 1% से कम गिरावट आई तो हाइपरलिक्विड और डॉगक्वॉइन में 1% से अधिक। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक मजबूती आई और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.62% की बढ़त के साथ $80,721.70 (₹76.22 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.39% की तेजी आई है और यह $2.69 लाख करोड़ (₹254.00 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो लाल

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) ही लाल है लेकिन इसमें भी गिरावट मामूली ही है। वहीं यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) भी लगभग फ्लैट ही है। सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब 3% मजबूत हुआ है तो एथेरियम में आधे फीसदी से कम तेजी आई तो इस दौरान सोलाना (Solana) करीब 12% मजबूत हुआ है।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव  7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $80,721.70 0.62% 2.88%
एथेरियम (Ethereum) $2,323.84 0.46% 0.48%
टेथर (Tether) $0.9996 (-) 0.02% (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) $1.42 0.51% 2.73%
बीएनबी (BNB) $650.16 0.18% 5.15%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9997 (-) 0.02% 0.01%
सोलाना (Solana) $93.75 0.42% 11.65%
ट्रॉन (Tron) $0.3488 (-) 0.81% 3.17%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1082 (-) 1.30% 0.19%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $42.81 (-) 1.29% 4.30%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $5674 करोड़ (₹5.35 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 36.17% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.15% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।