Get App

Budget 2024: बजट से पहले निवेश के लिए सबसे बेहतर सेक्टर्स और शेयर पर जाने मोतीलाल ओसवाल के प्रतीक अग्रवाल की राय

Union Budget 2024 : प्रतीक का मानना है कि बाजार की ग्रोथ आउटलुक अच्छी लग रही है। लेकिन एक बात ध्यान रखने की है कि अभी तक बेस इफेक्ट की वजह से बाजार में हर जगह काफी तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब आपको बाजार के बड़े हिस्से में नॉर्मल ग्रोथ यानी 8-12 फीसदी की ही ग्रोथ देखने को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2024 पर 9:55 PM
Budget 2024: बजट से पहले निवेश के लिए सबसे बेहतर सेक्टर्स और शेयर पर जाने मोतीलाल ओसवाल के प्रतीक अग्रवाल की राय
Budget Picks: प्रतीक की राय है कि पर्यावरण में बदलाव से AC जैसे प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। गर्मी बढ़ने से AC की मांग बढ़ेगी। ऐसे में एसी बनाने वाली कंपनियों पर नजर रहनी चाहिए

Union Budget 2024 : बजट से पहले की कमाई की स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े मोतीलाल ओसवाल एएमसी (Motilal Oswal AMC) के MD & CEO प्रतीक अग्रवाल। इनके पास फंड मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च में 30 वर्षों का अनुभव है। प्रतीक ASK Investment Managers के साथ भी काम कर चुके हैं। आइये प्रतीक जी समझते हैं कि उन्हें इस समय कौन सा स्पेस पंसद आ रहा है।

प्रतीक मे कहा कि बाजार इस समय ऑल टाइम हाई पर है तो अर्निंग्स भी ऑल टाइम हाई पर ही है। मार्केट का मूव अर्निंग्स ग्रोथ के अनुपात में ही हुआ है, शायद थोड़ा ज्यादा ही रहा है। हिस्टोरिकल पीई बेसिस पर वैल्युएशन दो साल पीछे के स्तर पर ही रहे हैं। हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। दूसरी बात ये है कि अगर मार्केट में अर्निंग्स ग्रोथ हस्टोरिकल ट्रेंड से ज्यादा हो और अगर आप रेट घटने की उम्मीद कर रहे हों तो वैल्यूएशंस एवरेज से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में हमें कुछ हद तक ऐसा लगता है मार्केट में हायर वैल्यूएशन सस्टेनेबल रहेगा।

बाजार का ग्रोथ आउटलुक अच्छा

प्रतीक का मानना है कि बाजार की ग्रोथ आउटलुक अच्छी लग रही है। लेकिन एक बात ध्यान रखने की है कि अभी तक बेस इफेक्ट की वजह से बाजार में हर जगह काफी तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब आपको बाजार के बड़े हिस्से में नॉर्मल ग्रोथ यानी 8-12 फीसदी की ही ग्रोथ देखने को मिलेगा। यानी इंडेक्स की तुलना में कम ग्रोथ रहेगी। आगे बाजार के लिए अच्छा टाइम आने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें