Get App

Budget 2024: जानिए बजट से पहले और बाद कैसी रहती है स्टॉक मार्केट की चाल

Union Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे वक्त बजट पेश करने जा रही है, जब स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इससे वैल्यूएशंस काफी बढ़ गई है। कुछ एक्सपर्ट्स इस पर चिंता जता रहे हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि पिछले सालों में बजट के पहले और बाद बाजार की चाल कैसी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 11:08 PM
Budget 2024: जानिए बजट से पहले और बाद कैसी रहती है स्टॉक मार्केट की चाल
इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में हुए थे। चुनावों के बाद 5 जुलाई, 2019 को सरकार ने बजट पेश किया था। इससे पहले 10 जुलाई, 2014 और 6 जुलाई, 2009 को सरकार ने चुनावों के बाद फुल बजट पेश किए थे।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे वक्त यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं जब इकोनॉमी की ग्रोथ 8 फीसदी से ऊपर है। स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। कई शेयरों की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स हाई वैल्यूएशंस पर चिंता जता रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाई वैल्यूएशन इंडिया की संभावनाओं के बारे में बताता है। उनका कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग के मामले में मजबूत बुनियाद तैयार हुई है।

वैल्यूएशन 10 साल के औसत से थोड़ी ज्यादा

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, Nifty में एक साल के फॉरवर्ड पीई के 21 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। यह 10 साल के औसत पीई से थोड़ा ज्यादा है। इंडियन इकोनॉमी की स्थिति काफी स्ट्रॉन्ग है। जीडीपी ग्रोथ काफी ज्यादा है। सरकार की वित्तीय सेहत बेहतर हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमोबेश स्थिर बना हुआ है। कंपनियों की प्रॉफिट की ग्रोथ अच्छी है। तेजी मंडी के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) राज व्यास ने कहा कि वैल्यूएशन थोड़ी ज्यादा लगती है लेकिन अवधि के नजरिए से देखने पर यह अधिक नहीं है। दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले इंडिया की ग्रोथ की संभावना काफी ज्यादा है।

एक्सपर्ट्स दे रहे सावधानी बरतने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें