Union Budget 2024: बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद से शुगर कंपनियों के शेयरों को लगे पंख, एक महीना में 18% तक उछाल

Budget 2024-25: शुगर कंपनियां सरकार से इथेनॉल का प्रोक्योरमेंट प्राइस बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा वे इथेनॉल के प्रोडक्शन और शुगर के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए लंबी अवधि की पॉलिसी चाहती हैं। सरकार ने काफी समय से चीनी का एमएसपी भी नहीं बढ़ाया है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 3:50 PM
Union Budget 2024-25: एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बजट में इस सेक्टर की उम्मीदें पूरी हुई तो चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी रह सकती है।

शुगर कंपनियों के शेयरों में बजट से पहले तेजी है। बजट में शुगर कंपनियों के लिए बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बजट में इस सेक्टर की उम्मीदें पूरी हुई तो चीनी कंपनियों के शेयरों को पंख लग सकते हैं। शुगर इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार चीनी के एक्सपोर्ट पर लगी रोक जल्द हटा सकती है। इसके अलावा चीनी के एमएसपी को भी बढ़ाया जा सकता है। इथेनॉल बनाने के लिए शुगर सिरप के इस्तेमाल की भी इजाजत मिल सकती है। अभी इथेनॉल बनाने के लिए मोलैसेज का इस्तेमाल होता है।

इन कंपनियों के शेयरों में उछाल

बजट से पहले कई शुगर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इनमें KCP Sugar, Shree Renuka Sugars, Balrampur Chini, Rana Sugars, Bajaj Hindusthan Sugar, EID Parry, Triveni Engineering और Ponni Sugars (Erode) शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में एक महीना में 2-18 फीसदी तक की तेजी दिखी है। हालांकि, इस दौरान Ugar Sugar और Simbhaoli Sugars के शेयरों में क्रमश: 3 फीसदी और 4.5 फीसदी की गिरावट आई है।


शुगर कंपनियों की बजट से उम्मीदें

शुगर कंपनियां सरकार से इथेनॉल का प्रोक्योरमेंट प्राइस बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा वे इथेनॉल के प्रोडक्शन और शुगर के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए लंबी अवधि की पॉलिसी चाहती हैं। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स पहले ही चीनी मिलों के लिए शुगर का फेयर एंड रेम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) तय कर चुका है। इसके मुताबिक, 2024-25 शुगर सीजन के लिए एफआरपी 340 रुपये होगा। यह पिछले शुगर सीजन के एफआरपी से 8 फीसदी ज्यादा है। यह इस साल 1 अक्टूबर से लागू होगा।

यह भी पढ़ें: India Budget 2024: रियल एस्टेट सेक्टर ने होम लोन पर टैक्स बेनेफिट बढ़ाने की मांग की, कहा-इससे हाउसिंग सेक्टर को लग सकते हैं पंख

चीनी का मार्केट प्राइस एमएसपी से ज्यादा

सरकार ने 2018 में शुगर के लिए प्रति किलोग्राम 29 रुपये एमएसपी तय किया था। इसे 2019 में बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया। ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग ने कहा है कि सरकार एक बार फिर एमएसपी बढ़ाने वाली है। उसने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि अभी चीनी की मार्केट कीमत एमएसपी से ज्यादा है। लेकिन, एमएसपी बढ़ाने से एक बेसलाइन बनेगी और चीनी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। महाराष्ट्र में शुगर का मार्केट प्राइस प्रति किलोग्राम 36 रुपये है, जबकि यूपी में 39 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।