OpenAI में तगड़ा निवेश पड़ा भारी! SoftBank को हुआ ₹66000 करोड़ का घाटा, दो साल में पहली बार

SoftBank Q2 Results: करीब दो साल में पहली बार किसी तिमाही में जापान के सॉफ्टबैंक को घाटा हुआ है। सितंबर तिमाही में इसे तगड़े मुनाफे का अनुमान लगाया गया था लेकिन ओपनएआई (OpenAI) जैसी AI कंपनियों में तगड़े निवेश से इसे ऐसा झटका दिया कि यह ₹66000 करोड़ के घाटे में आ गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 2:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सॉफ्टबैंक (SoftBank) के मुनाफे को उसकी प्रमुख निवेश कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने झटका दिया।

SoftBank Q2 Results: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में बढ़ते निवेश और टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर जापान की दिग्गज निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप पर दिखाई देने लगा है। कंपनी को करीब दो साल में पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है। एआई कंपनियों में भारी निवेश के बीच यह रिजल्ट निवेशकों की चिंता बढ़ा सकता है। इसे चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में 1.12 ट्रिलियन येन यानी करीब ₹66000 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। वहीं न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट एनालिस्ट्स को इस बार करीब 12900 करोड़ येन के मुनाफे की उम्मीद थी।

Arm और Intel के शेयरों में गिरावट ने दिया झटका

सॉफ्टबैंक के मुनाफे को उसकी प्रमुख निवेश कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने झटका दिया। चिप बनाने वाली कंपनियों आर्म होल्डिंग्स (Arm Holdings) और इंटेल (Intel) के अलावा दक्षिण कोरिया की ई-कॉमर्स कंपनी कूपन्ग (Coupang) के शेयरों में कमजोरी ने इस पर असर डाला। साथ ही दुनियाभर की सैकड़ों टेक स्टार्टअप कंपनियों में निवेश को मैनेज करने वाली सॉफ्टबैंक के विजन फंड सेगमेंट को $81.6 अरब येन का घाटा हुआ


OpenAI में निवेश की चर्चा शुरू

सॉफ्टबैंक को एआई सेक्टर और खासतौर से ओपनएआई के परफॉरमेंस से जोड़कर देखा जाने लगा है। जून में अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से इसके शेयरों में 50% से अधिक की गिरावट आ चुकी है क्योंकि एआई में बड़े निवेश के लिए कंपनी के भारी-भरकम कर्ज और अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी की धमाकेदार जीत से फाउंडर मासायोशी सोन की कई प्रोजेक्ट अटकने की आशंका ने दबाव डाला है।

अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी के पास ओपनएआई की करीब 13% हिस्सेदारी थी। ऐसे में एआई कंपनियों की वैल्यूएशन और भविष्य की कमाई को लेकर उठ रहे सवाल सॉफ्टबैंक के निवेश पर भी असर डाल रहे हैं। पिछले हफ्ते निवेशकों ने एन्थ्रोपिक का वैल्यूएशन लगभग $1.1 ट्रिलियन दिया था जोकि पहले के बताए गए $2 ट्रिलियन के आंकड़े से काफी कम है। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई ने शुरुआत में $1.4 ट्रिलियन के वैल्यूएशन पर करीब $3000 करोड़ जुटाने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरकार इसने 1.25 ट्रिलियन के वैल्यूएशन पर लगभग $1100 करोड़ जुटाए।

फाउंडर Masayoshi Son के लिए बढ़ी चुनौती

सॉफ्टबैंक के फाउंडर मासायोशी सेन एआई सेक्टर में बड़े निवेश की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इनके लिए कंपनी ने मार्केट से कर्ज भी लिया है। इससे कंपनी के बॉन्ड्स को लेकर रिस्क बढ़ा है और इसका CDS (क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप) कई वर्षों के हाई लेवल पर पहुंच गया है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि एआई में भारी निवेश भविष्य में कितना रिटर्न दे पाता है और कंपनी अपने कर्ज को किस तरह संभालती है।

Stock in Focus: NHAI से मिला ₹866 करोड़ का प्रोजेक्ट, अब 11 नवंबर को शेयर फोकस में

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।