City ने निफ्टी के लिए दिया 28000 का टारगेट, इन वजहों से भारतीय बाजारों को लग सकते हैं पंख

भारतीय शेयर बाजारों ने अपनी चाल बदली है। 8 नवंबर को अगर मुहूर्त ट्रेडिंग को छोड़ दी जाए तो 9 नवंबर को लगातार आठवें सत्र शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेंक्स में करीब 9 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले तीन हफ्तों में भारतीय बाजारों में करीब 6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है।

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने निफ्टी के लिए बड़ा टारगेट दिया है। उसका मानना है कि दिसंबर 2027 तक निफ्टी 28,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से एक साल में निफ्टी में 12 फीसदी दिख सकती है। पहले उसने निफ्टी के लिए 26,000 का टारेगट दिया था।

शेयरों बाजारों ने बदली अपनी चाल

भारतीय शेयर बाजारों ने अपनी चाल बदली है। 8 नवंबर को अगर मुहूर्त ट्रेडिंग को छोड़ दी जाए तो 9 नवंबर को लगातार आठवें सत्र शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेंक्स में करीब 9 फीसदी की तेजी आई है। 9 नवंबर यानी सोमवार को निफ्टी 0.23 फीसदी चढ़कर 25,044 पर पहुंच गया। इस साल फरवरी के बाद पहली बार निफ्टी इस लेवल पर पहुंचा है।


अर्निंग्स ग्रोथ बढ़ने से बाजार को सपोर्ट

सिटी ने भारतीय बाजारों में तेजी जारी रहने की कई वजहें बताई हैं। इनमें कंपनियों की अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ सबसे अहम है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ सालाना 15 फीसदी रह सकती है। कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। इससे पहले जून तिमाही के नतीजों में भी इम्प्रूवमेंट दिखा था। मजबूत अर्निंग ग्रोथ से शेयर बाजार को सपोर्ट मिलेगा। पिछले दो साल से जारी गिरावट की वजह से शेयरों की वैल्यूएशन कम हुई है। अच्छी अर्निंग्स ग्रोथ से वैल्यूएशन को भी सपोर्ट मिलेगा।

क्रूड में तेज गिरावट का मिलेगा फायदा

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का भी भारतीय शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। 10 नवंबर को ब्रेंट क्रूड गिरकर 91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कुछ दिन पहले यह 118 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। क्रूड में गिरावट भारत जैसे देश के लिए अच्छी खबर है, जो अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी क्रूड इंपोर्ट करता है। क्रूड महंगा होने से इंपोर्ट बिल बढ़ जाता है, जिसका असर रुपये पर भी पड़ता है। Citi का अनुमान है कि कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट से भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) 30-40 बेसिस पॉइंट घट सकता है। वहीं, महंगाई में करीब 50 बेसिस पॉइंट की कमी आ सकती है।

विदेशी निवेशकों का भी रुख बदला

अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के नतीजों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े निवेश की रफ्तार सुस्त पड़ने की आशंका है। इससे ग्लोबल निवेशकों का पैसा AI से इतर दूसरे बाजारों और एसेट क्लास की ओर जा सकता है। भारतीय शेयर बाजार को इसका फायदा मिल सकता है। बीते कुछ सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में अच्छी खरीदारी की है। इससे बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। अगर विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है तो भारतीय बाजार में अच्छी तेजी दिख सकती है।

यह भी पढ़ें: कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने किया कमाल, एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा 6 गुना से ज्यादा

6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया

Citi ने कहा कि विदेशी निवेशकों का रुख बदलता दिख रहा है। पिछले तीन हफ्तों में भारतीय बाजारों में करीब 6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, अगर ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट पोर्टफोलियो में भारत का एक्टिव वेट 100 बेसिस पॉइंट बढ़ता है तो इससे करीब 12 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है। इससे भारतीय बाजार में बड़ी तेजी दिखेगी। पहले से घरेलू संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार में काफी निवेश कर रहे हैं।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।